Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईद पर सौगात-ए-मोदी में क्या देगी भाजपा? मुस्लिम महिलाओं के अलग तो पुरुषों के लिए अलग गिफ्ट प्लान

इस बार ईद से पहले भाजपा ने गरीब मुसलमानों को तोहफा देने का अभियान शुरू कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी।  

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 25, 2025 | 08:37 PM

नरेंद्र मोदी(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः इस बार ईद से पहले भाजपा ने गरीब मुसलमानों को तोहफा देने का अभियान शुरू कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी।  मंगलवार को यह अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगा। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अल्पसंख्यक मोर्चा इस बार ईद के मौके पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ नाम से एक-एक किट देगा। इस किट में सेवई, चीनी और मेवे के साथ-साथ कपड़े भी होंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोर्चा इस बार ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को त्योहार के लिए जरूरी सामान की एक किट देगा जिसका नाम ‘सौगात-ए-मोदी’ होगा।

उन्होंने बताया कि इस किट में सेवई के साथ-साथ चीनी, मेवे और महिलाओं के कपड़े भी होंगे। अली ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को शुरू किया गया जिसके तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में जायेंगे और वहां से जानकारी प्राप्त करके संबंधित इलाके के 100-100 गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट उपलब्ध करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद गरीब मुस्लिम परिवारों को भी ईद की खुशियां मनाने का मौका देना है तथा यह भाजपा की अंत्योदय की भावना के अनुरूप है। अली ने कहा कि पार्टी ने हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम किया है और यह पहल भी उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि भाजपा की प्रो हिंदू और एंटी मुस्लिम पार्टी की छवि बनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारा दिया है। हालांकि जमीन पर अभी तक इस नारे के अनुरूप कोई काम पार्टी द्वारा नहीं किया गया, लेकिन अब ईद के पवित्र मौके पर एक बेहतरीन शुरूआत की गई है।

Under saugat e modi bjp will give gifts to muslims on eid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 08:37 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eid al-Fitr
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मुंबई में मराठी महापौर नहीं चाहती BJP’, संजय राउत ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- बाहर से आए…

2

BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप

3

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

4

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.