- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Under Saugat E Modi Bjp Will Give Gifts To Muslims On Eid
ईद पर सौगात-ए-मोदी में क्या देगी भाजपा? मुस्लिम महिलाओं के अलग तो पुरुषों के लिए अलग गिफ्ट प्लान
इस बार ईद से पहले भाजपा ने गरीब मुसलमानों को तोहफा देने का अभियान शुरू कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी।
- Written By: Saurabh Pal

नरेंद्र मोदी(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः इस बार ईद से पहले भाजपा ने गरीब मुसलमानों को तोहफा देने का अभियान शुरू कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी। मंगलवार को यह अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगा। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अल्पसंख्यक मोर्चा इस बार ईद के मौके पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ नाम से एक-एक किट देगा। इस किट में सेवई, चीनी और मेवे के साथ-साथ कपड़े भी होंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोर्चा इस बार ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को त्योहार के लिए जरूरी सामान की एक किट देगा जिसका नाम ‘सौगात-ए-मोदी’ होगा।
उन्होंने बताया कि इस किट में सेवई के साथ-साथ चीनी, मेवे और महिलाओं के कपड़े भी होंगे। अली ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को शुरू किया गया जिसके तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में जायेंगे और वहां से जानकारी प्राप्त करके संबंधित इलाके के 100-100 गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट उपलब्ध करवाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
रुद्राक्ष पहनने वाले चुप क्यों? भाजपा विधायक ने उद्धव पर बोला हमला, बालासाहेब जिंदा होते तो टीपू सुल्तान…
Navneet Rana: ‘बाबरी बनाने वालों को भारत में कब्र की जगह नहीं मिलेगी’, हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी
उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद गरीब मुस्लिम परिवारों को भी ईद की खुशियां मनाने का मौका देना है तथा यह भाजपा की अंत्योदय की भावना के अनुरूप है। अली ने कहा कि पार्टी ने हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम किया है और यह पहल भी उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि भाजपा की प्रो हिंदू और एंटी मुस्लिम पार्टी की छवि बनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारा दिया है। हालांकि जमीन पर अभी तक इस नारे के अनुरूप कोई काम पार्टी द्वारा नहीं किया गया, लेकिन अब ईद के पवित्र मौके पर एक बेहतरीन शुरूआत की गई है।
Under saugat e modi bjp will give gifts to muslims on eid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल
Feb 16, 2026 | 04:55 PMबिहार में बड़ा बवाल…रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा, पार्टी विधायकों ने राजद को घेरा
Feb 16, 2026 | 04:54 PMटीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने से लेकर क्लस्टर रद्द करने तक के मुद्दे चर्चा में, 18 फरवरी की आमसभा में टकराव तय
Feb 16, 2026 | 04:47 PMयूक्रेन जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों को किम जोंग उन का तोहफा, प्योंगयांग में बनी आलीशान ‘सइपियोल स्ट्रीट’
Feb 16, 2026 | 04:46 PMयवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद
Feb 16, 2026 | 04:46 PMT20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण
Feb 16, 2026 | 04:41 PMयवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
Feb 16, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














