UP : मिर्जापुर में निर्माणाधीन पुल नदी में गिरा, मलबे में दबने से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
UP: मिर्जापुर में निर्माणाधीन पुल नदी में गिरा, एक मजदूर की मौत व एक घायल
मिर्जापुर में गिरा निर्माणाधीन पुल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे में दबने से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दोनों मजदूर निर्माणाधीन पुल पर काम  कर रहे थे।  घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुल जा रहा था। निर्माण के दौरान पुल गिरने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निर्माणकार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

करजी गांव के पास गड़ई नदी पर पुल बन रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर ढलाई का का काम चल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सोनभद्र जनपद के करीब 36 मजदूर पुल पर कार्य में लगे थे। पुल की ढलाई के बाद मजदूर खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद ढलाई का कार्य फिर शुरु हुआ, वैसे ही सीमेंट गिट्टी से ढला स्लैब शटरिंग सहित गिर गया। जिसमें सुकृत के लोहरा निवासी दो मजदूर पारसनाथ (50) व प्रकाश (30) घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने शुक्रवारी को PWD विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि विभाग द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई। लंबे समय पुल की चली आ रही मांग को चार वर्ष पहले यूपी सरकार के तत्कालीन मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से करजी गांव में गड़ई नदी पर पुल स्वीकृत हुआ था।

इस पुल के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रूपये स्विकृत हुए हैं। इस पुल के साथ ही दोनों तरफ मार्ग व अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के लिए अलग से बजट आवंटित हुआ है। इस पुल को बनाने का ठेका पहले किसी और ठेकेदार के पास था। उसको बदल कर वर्तमान ठेकेदार को ठेका दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com