आप सांसद संजय सिंह और सपा नेता अनूप संडा की बढ़ी मुश्किलें, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा के खिलाफ याचिका को किया खारिज
23 साल पुराने मामले में आप नेता संजय सिंह और सपा नेता अनूप संडा की मुश्किलें एक बार फिर बढती हुई नजर आ रही है जहां, सुल्तानपुर जिले के एमपी-ए़मएलए कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह और सपा नेता अनूप संडा की सजा के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। जहां कोर्ट ने अपने 45 दिनों की सजा को बरकरार रखा है।
- Written By: शुभम पाठक
संजय सिंह (सोर्स:- सोशल मीडिया)
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अनूप संडा को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जहां सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के 23 साल पुराने मामले में सजा के खिलाफ दायर याचिका को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज करते हुए 45 दिनों की सजा बरकरार रखी है।
मामला 23 साल पुराना है जब 19 जून 2001 को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के तत्कालीन नेता अनूप संडा और संजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बिजली संबंधी मुद्दों को लेकर यहां एक फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर दी थी। जिसके बाद इस मामले में 2023 में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें:-केजरीवाल को मिलेगी क्लीन चीट! जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर आज दिल्ली HC में होगी सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें
सबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
सपा-आप की नजदीकियां उड़ा सकती हैं कांग्रेस की नींद…अखिलेश के एक बयान ने बदला यूपी चुनाव 2027 का गणित?
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
कोर्ट ने 45 दिनों की सजा को रखा बरकरार
आप सांसद संजय सिंह और सपा नेता अनूप संडा ने अपने इस सजा के खिलाफ सुल्तानपुर जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसको लेकर कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि 2001 के उस मामले को लेकर 2023 में सुनाए गए फैसले में विशेष कोर्ट के तत्कालीन मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने 11 जनवरी 2023 को संडा और संजय सिंह समेत सभी 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 45 दिन की जेल और 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया था।
ये भी पढ़ें:-कोचिंग हादसे में गिरफ्तार सह मालिकों को मिलेगी राहत! जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
अभियोजक वैभव पांडेय ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) एकता वर्मा ने मंगलवार को संजय सिंह और संडा की सजा और दोषसिद्धि के खिलाफ अपील खारिज कर दी। 2012 में गठित आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक संजय सिंह सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं और पहले डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे।
