Video: आतिशी का ‘फेक वीडियो’ और सिखों का अपमान; संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- ‘PM मोदी मांगें माफी’
Atishi Video Controversy: AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए आतिशी का फर्जी वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम मोदी से दरबार साहिब में माफी की मांग की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Punjab Religious Unrest: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर एक गंभीर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब की शांति भंग करने के लिए ‘फेक वीडियो’ का सहारा लिया गया है। सिंह के अनुसार, भाजपा ने मुख्यमंत्री आतिशी के वीडियो से छेड़छाड़ कर सिख गुरुओं का अपमान किया है।
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का नाम ‘भारतीय जनता पार्टी’ नहीं बल्कि ‘भारतीय झूठा पार्टी’ होना चाहिए, क्योंकि धार्मिक उन्माद फैलाना और धर्म के नाम पर झगड़े कराना इनका मूल चरित्र बन चुका है।
संजय सिंह के अनुसार, इस वीडियो में आतिशी के नाम पर ऐसी बातें शामिल की गई हैं जो उन्होंने कभी कही ही नहीं। उन्होंने बताया कि आतिशी ने जिस ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया था, उसे ऑडियो-वीडियो में एडिटिंग के जरिए डालकर सिख समाज की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। सिंह ने कहा कि सिख समाज अपने ऊपर होने वाले किसी भी अत्याचार या जेल को बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अपने गुरुओं का अपमान कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने इस कृत्य को सिख समाज की श्रद्धा और देश के उन तमाम लोगों का अपमान बताया जो गुरुओं के प्रति सम्मान रखते हैं।