अयोध्या में बदला रामलला की आरती का समय, सिर्फ 5 मिनट के लिए पर्दा लगेगा; जानें शेड्यूल
Ramlala Darshan Aarti Timings: अयोध्या में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने के चलते भयंकर जाम लग रहा है। भीड़ को देखते हुए रामलला की आरती में बदलाव किया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अयोध्या में बदला रामलला की आरती का समय, जानें शेड्यूल
नवभारत डेस्क: अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामलला की श्रृंगार आरती का समय बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब यह आरती सुबह 6 बजे की बजाय 5 बजे होगी। इसके साथ ही रामलला का दरबार भी सुबह 5 बजे खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों को अधिक समय तक दर्शन का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया।
अब रात 10 बजे तक दर्शन तथा पूजन अनवरत जारी रहेगा। वहीं भोग के समय सिर्फ 5 मिनट के लिए पर्दा लगेगा, लेकिन श्रद्धालु तब भी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
क्या होगा समय?
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामलला की श्रृंगार आरती का समय बदल दिया गया है और अब ये आरती सुबह 6 बजे की बजाय 5 बजे होगी। इसी के साथ रामलला का दरबार भी सुबह 5 बजे खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों को अधिक समय तक दर्शन का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया। अब रात 10 बजे तक दर्शन और पूजन अनवरत जारी रहेगा। वहीं भोग के समय केवल 5 मिनट के लिए पर्दा लगेगा, लेकिन श्रद्धालु तब भी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भक्तों का जनसैलाब
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार स श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, मंदिर के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई थी। पिछले साल, यह शुभ कार्यक्रम शुक्ल पक्ष की कुर्मा द्वादशी के दौरान मनाया गया था। अयोध्या में पर्यटकों की इतनी भारी भीड़ के पीछे की मेन वजह प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला है। ये मेगा इवेंट 144 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है तथा पूरे भारत और दुनिया भर से लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने आए हैं। कुंभ का दौरा करने के बाद, कई आगंतुक श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाते हैं।
