Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के गोंडा में दुर्गा प्रतिमा चल समारोह पर पत्थराव करने के मामले में तीन अरेस्ट, पूछताछ जारी

गोंडा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थराव किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ कर मामले की जाँच की जा रही है।

  • By प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 13, 2024 | 10:34 AM

घटना के बाद पुलिस का मार्च

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में दशहरे की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित नूरामल मंदिर क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दरअसल, यहां से गुजर रहे मां दुर्गा प्रतिमा चल समारोह पर तकिया मस्जिद वह घोसियाना मोहल्ले के पास पथराव होने लगा। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल भेजा गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बताया जा रहा है, कि फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है और कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पत्थराव करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े: Baba Siddique Shot Dead Live: बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमार्टम जारी, रात 8.30 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

सम्बंधित ख़बरें

मेरठ के बाद गोंडा में पति पर अत्याचार! पत्नी ने JE को बीच सड़क पीटा, बोली- टुकडे़-टुकड़े कर सीमेंट से करवा दूंगी पैक, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना

गोंडा मे दिनदहाड़े लाखों की लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान हुए बवाल की सचूना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल खुद मौके पर पहुंच गए और पुलिसबल के साथ स्थितियों को संभालने के प्रयास शुरू कर दिए। थोड़ी ही देर में पुलिस ने भीड़ को तीतर-बितर कर दिया और हालात काबू में कर लिए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मस्जिद के आसपास वाले घरों से पत्थर फेंकने का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है , कि सोनार गली मोहल्ले से निकली दुर्गा प्रतिमा नगर से खैरा भवानी मंदिर के पोखर में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं, उसी दौरान चल समारोह पर असामाजिक तत्वों ने एकाएक पथराव कर दिया। दंगाइयों ने घटना को ऐसी जगह अंजाम दिया जहाँ रौशनी की कमी थी इस कारण पुलिस को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

हालाँकि, पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में कर लिया और थोड़ी ही देर में शांति बहाल हो गई। पुलिस ने तत्काल मार्ग बदलकर दुर्गा प्रतिमा को कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन के लिए भेजा। पुलिस ने मूर्ति विसर्जन विवाद में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दोनों पक्ष से एक-एक संदिग्ध को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई, फिर उन्हें छोड़ दिया गया।

गिरफ्तार हुए आरोपियो से पुलिस पूछताछ कर अन्य बचे लोगो की जानकारी जुटा रही है, माना जा रहा है, कि इस मामले में कुछ ओर लोगो को भी अरेस्ट किया जा सकता है। खैर, एहतियात के तौर पर अभी पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति कायम है।

Three arrested in case of stone pelting during durga idol moving ceremony in gonda up inquiry continues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2024 | 10:20 AM

Topics:  

  • Gonda police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.