पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण और विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Brij Bhushan Singh News: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। गोंडा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
बृजभूषण और प्रतीक भूषण सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Former MP Brij Bhushan Singh: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा कॉल राजस्थान के अलवर से आया था। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगर बच सकते हैं, तो बच लें..
विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके मुताबिक 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात फोन कॉल आया था। बातचीत के दौरान अज्ञात कॉलर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह विधायक और उनके पिता की हत्या का इंतजाम कर चुका है..अगर बच सकते हैं, तो बच लें। धमकी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी।
अलवर जिले का निकला अज्ञात कॉलर
पुलिस की छानबीन में पता चला कि संबंधित मोबाइल नंबर राजस्थान के अलवर जिले का है। जो संदीप शर्मा नाम का व्यक्ति प्रयोग करता है। आरोपी संदीप शर्मा का मकसद क्या है? उसने ऐसी धमकी क्यों दी? अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इस बार BJP को घेर कर हराएंगे, जनता ने भी लिया संकल्प’, गोरखपुर में जमकर बरसे Akhilesh Yadav
मिशन 2027 के लिए मायावती का बड़ा दांव, जुलाई के अंत तक घोषित करेगी 100 से ज्यादा उम्मीदवार; जानें पूरा प्लान
ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
मुहर्रम पर दिए अजीब बयान से घिरे भाजपा सांसद Satish Gautam, बोले- यहां पथराव छोड़ो, पंछी भी पूछकर उड़ता है
यह भी पढ़ें- योग दिवस से पहले कोलकाता में बवाल! सुवेंदु सरकार के ‘रेड रोड’ फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई
तहरीर के मुताबिक विधायक और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रह चुका है। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को दी गई यह धमकी उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है। मामले में राजस्थान पुलिस के सहयोग से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
प्रभारी निरीक्षक का बयान
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
