- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Countrys History Is Considered Incomplete Without Sikhs Cm Yogi Adityanath
सिखों के बिना देश का इतिहास अधूरा माना जाता है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- Written By: दिपक.पांडे

लखनऊ : मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार (Thursday) को बैसाखी पर यहियागंज गुरुद्वारे में माथा टेका। प्रदेश की जनता को बैसाखी के साथ महावीर जयंती और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) की जंयती की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बैसाखी का पर्व एक नया उल्लास, एक नया उत्साह, नई फसल के आने और नए वर्ष के आगमन के फलस्वरूप मनाया जाता है।
हम अनादिकाल से इस आयोजन के साथ जुड़ते रहे हैं लेकिन भारत के अंदर धर्म की रक्षा के लिए आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व है। गुरु गोविन्द सिंह महाराज ने आज के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। उसी का परिणाम है कि बैसाखी पर्व को पूरे देश के अंदर मनाया जाता है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आदि पार्टी के नेता मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
हवा में मचा हड़कंप! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
सिख गुरुओं ने त्याग ओर बलिदान की जो एक लंबी श्रंखला खड़ी की है
सीएम योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि सिखों के बिना देश का इतिहास अधूरा माना जाता है। सिख गुरुओं ने त्याग ओर बलिदान की जो एक लंबी श्रंखला खड़ी की है आज उसी का परिणाम है कि देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपने पूवर्जों के प्रति श्रद्धा को प्रकट करता है और आने वाली पीढ़ियों को इन महापुरुषों के प्रति नमन करने का अवसर उपलब्ध कराता है। जब खालासा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोविंद सिंह ने अपने जीवन का कुछ समय इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में बिताया था। यहां से धर्म की रक्षा के लिए क्या करना है इसका ज्ञान दिया था। शस्त्र और शास्त्र में पारंगत होकर कैसे अपने धर्म की रक्षा करनी है इसकी प्रेरणा प्रदान की थी।
26 दिसंबर को साहिबजादा दिवस मनाने की घोषणा
सीएम योगी ने कहा कि आज से पांच साल पहले किसी गुरुद्वारे में आने का मौका मिला था तो वो यही गुरुद्वारा था। जहां आकर मैने माथा टेका था ओर गुरु परंपरा के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट किया था। पांच साल बाद फिर से मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जो आत्मियता आपने दिखाई है ये मेरे लिए बहुत बड़ा संबल है। उसी के नाते हम अनेक कार्यक्रम करने में कामयाब होते हैं। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में हमने ये संकल्प लिया था कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों का नमन करने का दिन मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 26 दिसंबर को साहिबजादा दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उस दिवस को बड़े आयोजन के साथ मनाया जाए।
सीएम योगी ने राजधानी के याहियागंज गुरुद्वारा को ऐतिहासिक धरोहर बताया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जल्द ही इसके विकास के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ बैठकर करने और एक योजना बनाने को कहा जिससे क्षेत्र का विकास आसानी से हो सके।
The countrys history is considered incomplete without sikhs cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM














