Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बरेली में जुमे की नमाज के बाद माहौल तनावपूर्ण, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' के बैनर और नारों को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आईएमसी के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 27, 2025 | 07:24 AM

बरेली में जुमे की नमाज के बाद माहौल तनावपूर्ण, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

I Love Mohammad Controversy Bareilly: बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारों के चलते माहौल बिगड़ गया। एहतियातन प्रशासन ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जुमे की नमाज के बाद लगे नारों और बैनरों से उपजा तनाव, शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क।

‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और लगाए नारे

मिली जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारे लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और मौलाना को नजरबंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और कई जगहों पर पुलिस बल बढ़ा दिया। पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद किया गया

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को नमाज से पहले ही उनके फइक एंक्लेव स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। मौलाना ने बताया कि जब वह नमाज के लिए निकलने ही वाले थे, तभी प्रशासन को उनकी लोकेशन का पता चला और डीएम सहित अधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम समुदाय के प्रति कठोर रवैया अपना रही है।

पुलिस और प्रशासन सतर्क

स्थिति को संभालने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम सिर्फ शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: विदर्भ को मिली नई रेल सौगात, आज PM मोदी करेंगे ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

सोशल मीडिया पर सख्ती

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री साझा न करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tension prevails in bareilly after friday prayers maulana tauqeer raza placed under house arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 07:24 AM

Topics:  

  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, अमेरिका में सिखों पर बयान के मामले में याचिका खारिज

2

‘मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि 2026 में बंगाल में बदलाव हो’, कोलकाता में क्या बोले अमित शाह?

3

Jitu Patwari Controversy : गौमांस पर जीरो टैक्स बोल बुरे फंसे जीतू पटवारी, मोहन सरकार ने मांगा जवाब!

4

सपा के गढ़ में सेंध, RSS का तजुर्बा… क्या यह दलित नेता बनेगा UP बीजेपी का नया अध्यक्ष?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.