विदर्भ को मिली नई रेल सौगात, आज PM मोदी करेंगे ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने ब्रह्मपुर से उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। PM नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार, 27 सितंबर ब्रह्मपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने ब्रह्मपुर से उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। PM नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार, 27 सितंबर ब्रह्मपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
PM मोदी करेंगे ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

PM Narendra Modi: रेलवे ने ब्रह्मपुर से उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन को शनिवार, 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे ब्रह्मपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। एक सप्ताह में नागपुर और विदर्भ से गुजरने वाली दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मिलने पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस नई रेल सुविधा का सीधा लाभ नागपुर, वर्धा समेत विदर्भ के यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने इसे विदर्भ के विकास को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है।

सीएम फडणवीस का ट्विट

विदर्भ के विकास को गति देने वाली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’! वर्धा के यात्रियों और ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच आरामदायक, समय की बचत करने वाली और सभी के लिए किफायती दूसरी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो रही है।

इस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 27 सितंबर 2025 को होगा। वर्धा और विदर्भ के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

नागपुर और विदर्भ को फायदा

यह ट्रेन नागपुर होकर जाएगी जिससे नगरवासियों को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन 19021 रविवार को नागपुर में शाम 7।40 बजे रुकेगी, जबकि 19022 प्रत्येक मंगलवार रात 8 बजे ठहरेगी। नागपुर और वर्धा के यात्रियों के लिए यह सेवा समय की बचत और सुविधाजनक यात्रा का साधन बनेगी। इस अमृत भारत एक्सप्रेस योजना का यह नया पड़ाव विदर्भ के लिए विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, यह केवल रेल सेवा नहीं बल्कि विदर्भ को आर्थिक और सामाजिक विकास की नई दिशा देने वाली पहल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com