Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनवमी पर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठे यूपी के देवालय, अयोध्या राम मंदिर के साथ इन मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी देवालयों में आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और विंध्याचल मंदिर में लोगों ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 06, 2025 | 09:19 PM

रामनवमी पर यूपी के मंदिरों में उमड़ी भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: श्रीराम-श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी की धरा उत्तर प्रदेश के मंदिरों और देवालयों में चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या, विंध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर, देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, गोरखपुर के बुढ़िया माता, तरकुलहा देवी, प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर समेत प्रदेश के सभी 75 जनपदों के मंदिरों में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने सभी मंदिरों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं आवागमन के लिए सिटी बस, ई-कार्ट के साथ मंदिरों में शुद्ध पेयजल, छाजन व स्वच्छता आदि की विशेष व्यवस्था की गई थी।

नवरात्रि व रामनवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

  • मां विंध्यवासिनी धाम: नवरात्रि में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • रामनगरी अयोध्या: 9 दिन में 24 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • अलोपी देवी मंदिर प्रयागराज: दो दिन में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु
  • कल्याणी देवी शक्तिपीठ प्रयागराज: दो दिन में सवा दो लाख
  • मां ललिता देवी मंदिर प्रयागराज: एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे
  • नैमिषारण्य: रामनवमी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु
  • गोरखपुर: रामनवमी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
  • मां शाकुंभरी देवी, सहारनपुर: रामनवमी पर एक लाख से अधिक भक्तों ने दरबार में लगाई हाजिरी
  • मां पाटेश्वरी मंदिर, देवीपाटन तुलसीपुर: रामनवमी पर एक लाख भक्त पहुंचे।
  • काशी विश्वनाथ धाम:  8 दिन में पहुंचे 10 लाख से अधिक श्रद्धालु

नवरात्रि में सीएम ने किए दर्शन-पूजन

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि में कई जनपदों पर प्रवास के दौरान मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। एक अप्रैल को बरेली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवाबगंज गोशाला में गोसेवा की। 3 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर सीएम ने प्राचीन श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ, काल भैरव वाराणसी के दर पर हाजिरी लगाई।

वहीं 4 व 5 अप्रैल मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर बलरामपुर में रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी की आराधना की। 5 व 6 अप्रैल- गोरखनाथ मंदिर में दर्शन व कन्या पूजन कर देवी स्वरूप का आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने 26 मार्च को आगरा के राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर और 27 मार्च को मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा- अर्चना की।

24 घंटे का अखंड रामायण पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बैठक कर पूरे प्रदेश में अखंड रामायण पाठ कराने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी व नवमी तिथि पर प्रदेश के कई मंदिरों में अखंड रामायण पाठ हुआ। राजधानी लखनऊ, काशी, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, आगरा समेत सभी 75 जनपदों के देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर आदि में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। इसमें एक तरफ स्थानीय कलाकारों को मंच मिला तो आमजन भी इस अखंड पाठ में शामिल हुए।

प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने विगत दिनों हुई बैठक में कहा था कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित होने चाहिए।

Watch: रामनवमी पर अयोध्या में दीवाली जैसा माहौल…दुल्हन की तरह सजे सरयू के घाट, देखें आरती का LIVE वीडियो

कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग भी कराई गई। सभी देवालयों में पेयजल व छाजन की भी पुख्ता व्यवस्था रही। नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष जोर रहा। अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर स्वच्छता बरती गई।

Temples of up reverberated with slogans of jai shri ram along with ayodhya ram mandir on ram navami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2025 | 09:19 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

2 लड़कों को उतारा मौत के घाट…फिर पत्नी-बेटियों के साथ खुद को जिंदा जलाया, UP से आई सनसनीखेज वारदात

2

गायत्री प्रजापति पर हमला सियासी साजिश? पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अखिलेश ने की जांच की मांग

3

पिता की जेल में हत्या हो सकती है, सपा नेता गायत्री प्रजापति की बेटी की CM योगी से अपील

4

बेटियों के पांव पखार CM योगी ने की कन्या पूजन, दक्षिणा व उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.