सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने सुनी मां की गुहार, घर के बाहर लगा नोटिस

Surya Chauhan Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड को लेकर अब बुलडोजर एक्शन चलाया जाने वाला है। उपजिलाधिकारी ने असद के परिवार को नोटिस भेजा है।
Surya Chauhan Murder Case Bulldozer Action
आरोपी असद और मृतक सूर्या चौहान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Surya Chauhan Murder Case Bulldozer Action: गाजियाबाद का 'सूर्य हत्याकांड' इन दिनों चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है। गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी के घर पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी असद पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, और अब उसके घर के खिलाफ भी बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलाने के संबंध में एक नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने असद के घर वालों को 15 दिन का समय दिया है। इन 15 दिनों के अंदर अवैध निर्माण हटाने के आदेश जारी किए गए है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने असद के घर के बाहर दीवार पर नोटिस चिपका दिया है।

प्रशासन ने जारी किया नोटिस

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि यह घर सरकारी जमीन पर किया गया एक अवैध कब्जा है। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि इस अवैध कब्जे को नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर हटा दिया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। असद कल खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस स्टेशनों की पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था।

सूर्या की मां ने की थी बुलडोजर एक्शन की मांग

बता दें, कि असद का एनकाउंटर होने के बाद सूर्या की मां ने प्रशासन से बुलडोजर एक्शन चलाने की मांग की थी। सूर्या की मां ने असद एनकाउंटर की तस्वीर देखने की मांग की थी। उन्होंने सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

सूर्या की मां सरोज ने कहा था कि मैंने तो बस एक ही व्यक्ति का एनकाउंटर देखा है। लेकिन मैं असद के एनकाउंटर की तस्वीर देखना चाहती हूं। तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। बाकी लोगों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया। सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com