Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उदय प्रताप कॉलेज परिसर में मजार हटाने को लेकर, छात्रों ने किया प्रदर्शन

उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। लगभग 500 छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज के गेट पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 07, 2024 | 07:47 AM

उदय प्रताप कॉलेज ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसीः  उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। लगभग 500 छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज के गेट पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज के अंदर प्रवेश की कोशिश की, इस दौरान गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने कहा कि जब मजार की जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं है तो यहां से मजार को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मजार पर नमाज पढ़ी जाती है, तो छात्र भी वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

पुलिस ने मामले कराया शांत

इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)-कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि कॉलेज के गेट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को छात्रों का एक समूह अपनी बात रखने आया था। इस दौरान छात्र थोड़ा आक्रामक भी हुए। पुलिस ने मामले को शांत कराया दिया है। इस दौरान कुछ उपद्रवियों की भी पहचान की गई है जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

उदय प्रताप कॉलेज परिसर में स्थित एक मजार को हटाने की मांग को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और केवल वैध पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को ही भीतर जाने की अनुमति दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं योगी नहीं जो केस हटवा लूं…’, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश के बाद भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

जब तक मैं धर्माचार्य हूं…UGC पर राभद्राचार्य का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ गया नया घमासान; देखें- VIDEO

जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का आदेश, नाबालिगों के यौन शोषण का है आरोप

इससे पहले मंगलवार को मजार के पास नमाज पढ़े जाने पर छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को विवाद के बाद सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी और केवल वैध पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया।

वक्फ बोर्ड को पत्र

इससे जुड़ी एक घटना में कॉलेज के छात्रों ने एक विद्यार्थी अदालत का गठन किया है और 11 बिंदुओं का एक पत्र उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड को भेजकर इस मजार की स्थिति और इसके स्वामित्व के संबंध में 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

वक्फ बोर्ड और कॉलेज प्रशासन के दावे

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव मोहम्मद यासीन ने कहा कि उन्होंने इस मजार की स्थिति पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पत्र लिखा है। इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि इस कॉलेज परिसर में बनी मजार और इसके पास की जमीन वक्फ की संपत्ति है। इस दावे को कॉलेज प्रशासन ने खारिज किया था।

इतिहास और स्थापना

उदय प्रताप स्वायत्त कॉलेज की अवधारणा राजर्षि उदय प्रताप सिंह जुदेव ने इस क्षेत्र के समाज में मूल्यों का निर्माण करने के उद्देश्य से पेश की थी। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब जुदेव ने 1909 में वाराणसी में हीवेट क्षेत्रीय हाईस्कूल की स्थापना की जो 1921 में इंटरमीडिएट कालेज बन गया और इसका नाम उदय प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज कर दिया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Students protested against removal of the tomb in uday pratap college campus up college

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2024 | 07:47 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.