Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश के बागपत में 30 रुपये को लेकर हुआ विवाद, छात्र की हत्या

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 30, 2023 | 11:30 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में मात्र 30 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कक्षा 11 के एक छात्र की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बड़ौत थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केएचआर इंटर कॉलेज के छात्र रितिक (17) की शुक्रवार रात करीब नौ बजे हत्या कर दी गई।

सिंह के मुताबिक, छात्र की हत्या की प्रारंभिक जांच में 30 रुपये के विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे रितिक का गांव के ही तीन युवकों से 30 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मिलकर रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने विकास, राजीव समेत तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।   सिंह के मुताबिक, हत्या कैसे की गई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

वेलेंटाइन डे पर इश्क लड़ाते पकड़े गए चाची-भतीजा, पति ने करा दी शादी, अपने ही हाथों पत्नी का कर दिया कन्यादान!

आप भी पीते हैं बोतल का पानी; तो सावधान हो जाइए! 110 ब्रांड्स के पैक्ड वॉटर में मिले खतरनाक बैक्टीरिया और यीस्ट

सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?

Student murdered in baghpat uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2023 | 11:30 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.