Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सवाल ये है कि और कितना गिरेगा…’, बजट पेश होने से पहले एक्शन में अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण आज, रविवार 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी। विशेष कारण से NSE और BSE खुलेंगे, ट्रेडिंग सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक होगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 01, 2026 | 08:08 AM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Stock Market open in Sunday Akhilesh Yadav Reacted: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, रविवार 1 फरवरी, 2026 को संसद में आम बजट पेश करेंगी। यह पहला मौका होगा जब भारत में बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट 2026 से विभिन्न सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं और इसकी वजह से देशभर में आर्थिक और बाजार से जुड़े कई चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या रविवार होने के कारण शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तीखा तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सवाल ये नहीं है कि शेयर बाजार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा।” उनकी इस टिप्पणी ने बाजार की संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा को और तेज कर दिया है।

रविवार को क्यों खुलेंगे शेयर बाजार?

हालांकि, बजट के दिन शेयर बाजार खुलने या बंद रहने को लेकर पहले भ्रम की स्थिति थी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि 1 फरवरी, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) खुलेंगे। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट के महत्व को देखते हुए इस दिन विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। ट्रेडिंग समय भी सामान्य रहेगा। 1 फरवरी को सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नियमित कारोबार होगा, जो सोमवार से शुक्रवार तक के सामान्य ट्रेडिंग समय के समान है।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: 1 फरवरी रविवार को वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट, टैक्स और रक्षा क्षेत्र पर रहेंगी नजरें

Budget 2026 Wishlist: टैक्स राहत से लेकर सस्ती शिक्षा तक, जानें क्या है आम आदमी की विशलिस्ट

इनकम टैक्स, सोना-चांदी और किसानों के लिए क्या होगा खास? निर्मला सीतारमण के 5 बड़े संभावित ऐलान

आज 11 बजे 9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, जानें कब और कैसे देख सकते हैं वित्त मंत्री का लाइव भाषण?

सवाल ये नहीं है कि शेयर बाज़ार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा। pic.twitter.com/jE5WztWTWK — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2026

पहले भी रविवार को खुला गया बाजार

इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब रविवार को शेयर बाजार खोला गया हो। भारत के आजाद होने के बाद अब तक केवल एक बार ऐसा हुआ था। 28 फरवरी, 1999 को भी रविवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में ट्रेडिंग हुई थी। इस लिहाज से बजट 2026 न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इस बार बजट में टूट जाएगी 75 साल की परंपरा, निर्मला सीतारमण के भाषण में दिखेगा नया अंदाज

विशेष रूप से इस दिन बाजार की गतिविधियों पर निवेशकों और विशेषज्ञों की निगाहें रहेंगी। बजट में घोषणाओं का प्रभाव विभिन्न सेक्टरों और शेयर मूल्यों पर सीधा दिखाई देगा। इस अनोखी स्थिति के चलते निवेशकों और व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस प्रकार, बजट 2026 अपने समय, विशेष ट्रेडिंग सत्र और ऐतिहासिक संदर्भ के कारण अब तक के बजटों से अलग और चर्चा का केंद्र बन गया है।

Stock market open or not in sunday akhilesh yadav targets government before budget 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 08:08 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Budget 2026
  • Samajwadi Party
  • Stock Market
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.