आज 11 बजे 9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, जानें कब और कैसे देख सकते हैं वित्त मंत्री का लाइव भाषण?
Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार को संसद में बजट 2026 पेश करेंगी, उनका लगातार नौवां बजट, सुबह 11 बजे, देश की आर्थिक प्राथमिकताएं तय होंगी। लाइव प्रसारण उपलब्ध है।
- Written By: अक्षय साहू
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Budget 2026 Live Streaming: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार, 1 फरवरी को संसद में देश का आर्थिक लेखा-जोखा पेश करेंगी। यह केंद्रीय बजट न केवल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा, बल्कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी ऐतिहासिक अवसर है। इसके साथ ही वह लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस बजट के जरिए सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं की दिशा तय करेगी। उद्योग, कृषि, मध्यम वर्ग, स्टार्टअप, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे तमाम सेक्टरों को इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें वित्तमंत्री के बजट भाषण पर टिकी हुई हैं।
कहां देख सकते हैं बजट का लाइव कवरेज?
अगर आप केंद्रीय बजट की हर अपडेट और लाइव कवरेज देखना चाहते हैं, आप टीवी और ऑनलाइन दोनों जगह देख सकते हैं। संसद टीवी और डीडी न्यूज पर बजट भाषण सीधा प्रसारित होता है। ऑनलाइन देखने के लिए संसद टीवी और पीआईबी के यूट्यूब चैनल, इंडियाबजट वेबसाइट और प्रमुख न्यूज पोर्टल उपलब्ध हैं। बजट आमतौर पर 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाता है। मोबाइल पर लाइव अपडेट भी आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा आप नवभारत की वेबसाइट navbharatlive.com पर बजट से जुड़े सभी सेक्टरों की विस्तृत खबरें, विश्लेषण और खास रिपोर्ट्स पढ़ी जा सकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े
बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल ‘संसद टीवी’ और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर भी किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी बजट भाषण की लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी, ताकि देश-विदेश में मौजूद लोग इसे आसानी से देख और सुन सकें।
यह भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में आज गिरावट आएगी या रहेगी तेजी? जानिए किन शेयरों और सेक्टर्स पर रहेगी पैनी नजर
पहली बार रविवार को पेश होगा बजट
इस बजट की एक और खास बात यह है कि भारतीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। आमतौर पर बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है, लेकिन रविवार को बजट आने से यह दिन ऐतिहासिक बन गया है। ऐसे में आज का दिन देश की आर्थिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
