मथुरा में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश को उतारा मौत के घाट

स्पेशल टास्क फोर्स को एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान जवाबी कार्रवाई में पंकज यादव की मौत हो गई। 
STF Action
एसटीएफ
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जहां एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। एक लाख का इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में छिपे रहने की खबर मिली थी जिसके बाद एसटीएफ ने समय पर पहुंचकर धावा बोला।

एसटीएफ के मथुरा पहुंचने पर पंकज यादव की तरफ से गोलीबारी शुरू हुई, जिसके जवाबी कार्रवाई में एक लाख का इनामी बदमाश पंकज की मौत हो गई।

बाइक से फरार की कोशिश में था बदमाश

मिली जाकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स को एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान जवाबी कार्रवाई में पंकज यादव की मौत हो गई।

जवाबी कार्रवाई में हुई मौत

इसके साथ ही जानकारी सामने आ रही है बदमाश पंकज यादव की ओर से शुरू हुई गोलीबारी के बाद एसटीएफ टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यादव मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यादव उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी और बिहार में शहाबुद्दीन गैंग के लिए कथित तौर पर भाड़े पर हत्या करवाता था।

कौन था पंकज यादव

चलिए अब आपको एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के बारे में बतातें है, पंकज यादव पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में 36 मुकदमे दर्ज थे। इसके साथ ही यादव अगस्त 2009 में मऊ में हुए ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्य और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतीश की मार्च 2010 में हुई हत्या मामले में भी आरोपी था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com