Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपा ने सीतापुर में भाजपा को 5वें नंबर पटका, ‘साम-दाम, दंड-भेद’ सभी धाराशाही…कांग्रेस का बढ़ा मनोबल

SP Defeated BJP: लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में सपा ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की हार की है। क्योंकि भाजपा 5वें नंबर खिसक गई।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Aug 14, 2025 | 04:28 PM

आमिर अरफात, अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Seetapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सपा ने भाजपा के साथ खेल कर दिया। महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर समाजवादी परचम फहरा दिया है। वहीं भाजपा पहले-दूसरे नंबर पर भी नहीं टिक पाई। सीधे पांचवें नंबर पहुंच गई, यहां तक निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा के उम्मीदवार से ज्यादा वोट हासिल किए।

भाजपा की यह हार महज नगर पालिका के चुनाव में हार से कहीं ज्यादा आंकी जा रही है। क्योंकि इस चुनाव में प्रचार के लिए दौरान मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने ताकत झोंकी थी। इसके अलावा सीतापुर राजधानी लखनऊ से लगा हुआ जिला है। इसलिए सपा इस जीत को बढ़ाचढ़ा कर पेश कर रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस जीत को मनोबल बढ़ाने वाली जीत मान रहे हैं।

भाजपा की जमानत जप्ती पर क्या बोले अखिलेश?

चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी महज 1,352 वोट मिले और पांचवें स्थान पर रहे कांग्रेस, निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों ने भी भाजपा को पीछे छोड़ दिया। सपा के प्रत्याशी आमिर अरफात ने 8,906 वोट पाकर जीत दर्ज की। चुनावी नतीजों के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर आमिर अरफात को बधाई देते हुए लिखा कि यह जीत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। भाजपा का पांचवे नंबर पर आना भविष्य की राजनीति का सूचक है।

सम्बंधित ख़बरें

पैनल पद्धति में पहली बार चुनाव, अंबरनाथ के प्रभाग 15 में भाजपा का कब्जा, दोनों सीटों पर जीत

क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, BJP संभालेगी बिहार की कमान? निशांत की ‘सियासी एंट्री’ से पहले मचा बवाल

Holi 2026 Celebration: शिवराज सिंह चौहान का देसी अंदाज, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी जमकर खेली होली

राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?

सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत मनोबल को बढ़ानेवाली है। भाजपा का 5 वें नंबर पर आना उप्र की भविष्य की राजनीति का सूचक है। विजयी उम्मीदवार सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और अच्छा काम करने के लिए शुभकामनाएँ! भाजपा गयी! — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 13, 2025

महमूदाबाद सीतापुर का सियासी दिल

गौरतलब है कि सीतापुर जिले के महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों का निधन हो गया था। इस लिए दोनों सीटो पर उपचुनाव कराए गए थे। महमूदाबाद सीतापुर जिले की दृष्टि से काफी अहम मानी जाती है। यहां से भाजपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश वर्मा के करीबी संजय वर्मा को टिकट दिया था। शुरू से ही कैंडिटेड सेलेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को दर किनाकर संजय वर्मा को टिकट भाजपा ने दिया था। कैंडिडेट सेलेक्शन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी को जन्म दे दिया था। वहीं कुछ बागी भी हो गए थे। इस वजह से भाजपा करारी हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें-योगी की तारीफ से अखिलेश नाराज, पूजा पाल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, क्या छिन जाएगी विधायकी?

भाजपा का साम-दाम दंड-भेद फेल

इस चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। वरिष्ठ नेताओं एवं सरकार के मंत्रियों ने कैंप लगाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगा था। विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि चुनाव में प्रशासनिक दबाव और शक्ति प्रदर्शन जैसे हथकंडे अपनाए गए। चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा नेताओं द्वारा विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने के वीडियो भी वायरल हुए। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे , इसके बावजूद भी स्थानीय जनता ने सत्ता के शक्ति को नाकार दिया।

Sp wins sitapur nagar palika president election bjp faces big defeat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 04:28 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.