-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Mp Iqra Hasan Announced To Donate Rs 10 Lakh For Tempe Construction
मुस्लिम सांसद बनवाएंगी हिंदू मंदिर, सपा नेत्री इकरा हसन का बड़ा ऐलान; BJP को दे डाली नसीहत
- Written By: मनोज आर्या
Iqra Hasan News: शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के उन कस्बे में 27 अक्टूबर को ज्ञान भिक्षु महाराज की 173वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद इकरा हसन ने बीजेपी पर कई आरोप लगाईं।

सपा सासंद इकरा हसन, (फाइल फोटो
Samajwadi Party MP Iqra Hasan: समाजवादी पार्टी (सपा) की लोकसभा सांसद इकरा हसन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने सांसद निधि (MP Fund) से 10 लाख रुपये मंदिर निर्माण के लिए देंगी। इकरा हसन का यह कदम चर्चा में है क्योंकि यह मुस्लिम महिला सांसद द्वारा हिंदू मंदिर के लिए दी जाने वाली सहायता है, जिसे लोग सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मान रहे हैं।
इकरा हसन ने इस मौके पर कहा कि धर्म और राजनीति को जोड़ना गलत है, विकास और भाईचारा ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि जनता की सेवा के लिए होती है, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय की हो। मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने सांसद के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह एक सकारात्मक संदेश है।
धर्म के नाम पर राजनीति करती है बीजेपी- इकरा हसन
इस दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए इकरा हसन ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है और समाज को बांटने का काम करती है, जबकि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उनके इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला सपा की समावेशी राजनीति की दिशा में एक बड़ा संदेश है।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
सरकार के काम सपा सांसद ने उठाया सवाल
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के उन कस्बे में 27 अक्टूबर को ज्ञान भिक्षु महाराज की 173वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बोलते हुए कैराना सांसद इकरा हसन ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता के हितकारी कार्यों में रुकावटें पैदा करती है और जाति-बिरादरी के दबाव से भयभीत रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसेवा से ऊपर जातिगत समीकरणों का ध्यान रखना पड़ता है, जिससे वंचित वर्गों का नुकसान हो रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगे नहीं, ‘सरकार बदलने की साजिश’ रची थी! सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का सनसनीखेज हलफनामा
ज्ञान भिक्षु महाराज की जयंती पर आयोजित इस धार्मिक-सामाजिक समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं और बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। सांसद की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और कहा कि यह न केवल मंदिर के निर्माण में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। वहीं, जिला प्रशासन ने इस आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर हजारों लोग आए हुए थे।
Sp mp iqra hasan announced to donate rs 10 lakh for tempe construction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













