CM योगी ने बरसाए फूल...कांवड़िये बोले- हर-हर महादेव, मुजफ्फरनगर में बना माहौल

Yogi Adityanath Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ष की तरह इस बार भी बजे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह रविवार को गाजियाबाद से मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे।
cm yogi showers flowers on kanwariyas
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हुए सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yogi Adityanath Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह करीब 11 बजे हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वे गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर मुजफ्फरनगर पहुंचे और दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की।

कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी यहां शिव चौक पर मौजूद रहे। शिव चौक पर पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के साथ-साथ योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मुजफ्फरनगर

सीएम योगी के साथ ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिव चौक समेत विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। जिसे देखकर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। जिससे मुजफ्फरनगर गूंज गया।

देखें पुष्प वर्षा का वीडियो

सूबे के मुखिया के साथ-साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर के साथा-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व अन्य भाजपाइयों ने शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इसके साथ ही सब्जी मंडी में लगाए गए कांवड़ शिविर, कंपनी बाग में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा लगाए गए शिविर, शिव चौक नियंत्रण कक्ष, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन कांवड़ शिविर, घास मंडी अंसारी रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया गया। मंत्रियों ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था देखी। कांवड़ियों से बातचीत भी की।

सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान: तोमर

सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर सफाई, यातायात नियंत्रण, जलापूर्ति व मेडिकल रिस्पांस टीम जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के बाद कांवड़ यात्रा पहली बार मुज़फ़्फ़रनगर से होकर गुज़र रही है। यह ज़िले के लिए गर्व की बात है। पुलिस और प्रशासन समेत नागरिक कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com