Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले टूट गया सपा-कांग्रेस का गठबंधन, अखिलेश ने कांग्रेस को किया दरकिनार!

बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा ने जिन 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उसमें वह सीटें भी शामिल है जिसे लेकर कहा जा रहा था कि कांग्रेस लामबंद है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 10, 2024 | 12:37 AM

राहुल गांधी व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है। कहा जा रहा है कि उपुचनाव से पहले ही सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार पड़ गई है। सपा नेता भले ही इस बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जिस तरह की चर्चाएं और जिस तरह से अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उसके बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है।

बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा ने जिन 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उसमें वह सीटें भी शामिल है जिसे लेकर कहा जा रहा था कि कांग्रेस लामबंद है। अब जब उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिया गए हैं तो राजनीतिक हल्कों में इस बात की चर्चा होना लाजमी है कि सपा और कांग्रेस में फूट पड़ गई है।

कौन कहां से उम्मीदवार?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल सीट से तेज प्रताप को मैदान में उतारा है। वे 2022 में इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। बुधवार को जारी अपनी सूची में सपा ने सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है।

सम्बंधित ख़बरें

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

यह भी पढ़ें:- Haryana Assembly Election Results: काम आया भाजपा का ‘पंच’, ऐसे हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने पलटा खेल

सपा ने फूलपुर सीट से भी प्रत्याशी उतार दिया है। जबकि इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस तीन सीटें चाहती है। जिसमें फूलपुर और मंझवा का नाम सबसे आगे था। फूलपुर सीट तो कांग्रेस का पुराना गढ़ रही है। अपने गढ़ में लौटना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन सपा ने कांग्रेस की यह ख्वाहिश पूरी होने से पहले ही तोड़ दी है।

सपा नेता ने दी सफाई

सपा नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी सभी 6 सीटों पर भाजपा को हराने में आगे रही है। बाकी 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी से बातचीत चल रही है और हमें उम्मीद है कि हम गठबंधन करेंगे।’ इस दौरान रविदास ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस, सपा और आप मिलकर लड़ते तो सत्ता में कांग्रेस गठबंधन होता। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी, बल्कि पूरा प्रदेश भाजपा को दे दिया। हम यूपी में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को हराना चाहते हैं, इसलिए हमने 6 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है।

यह भी पढ़ें:- Haryana Election Results 2024: हरियाणा में ज्यादा वोट पाकर भी क्यों पिछड़ रही है कांग्रेस, कैसे बीजेपी को मिल रहा फायदा?

Sp congress alliance broke before by elections in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 11:33 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.