-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Smriti Iranireached Amethi First Visit After Lok Sabha Defeat
हार के 355 दिन बाद अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, गंगा में डूबे युवकों के परिवार से मिली
- Written By: अक्षय साहू
भाजपा नेता स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी दौरे पर हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला अमेठी दौरा है। यहां वह अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगी।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी
अमेठी: भाजपा नेता स्मृति ईरानी अमेठी दौरे पर हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला अमेठी दौरा है। स्मृति यहां गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगी। स्मृति ईरानी का यह दौरा लोकसभा चुनाव में मिली हार के ठीक एक साल बाद हो रहा है।
वह 355 दिन यानी एक साल बाद अमेठी आई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां गंगा में डूबे तीन युवकों के परिजनों से मुलाकात की। स्मृति ईरानी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वह महिलाओं के बीच में बैठने के साथ ही महिलाओं के आंसू पोछते दिखाई पड़ीं।
अमेठी दौरे पर स्मृति
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आई हैं। इस दौरान ईरानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम को स्थानीय भाजपा इकाई के द्वारा बढ़ावा देने के तौर पर भी देखा जा रहा है। यूपी चुनाव 2027 के मद्देनजर स्मृति ईरानी की क्षेत्र में सक्रियता को अहम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव: रेखा गुप्ता, स्मृति ईरानी, भूमि पेडणेकर महिला नेतृत्व पर रखेंगी अपनी बात
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
#WATCH | Amethi, UP: On India becoming the 4th largest economy, BJP leader Smriti Irani says, “When PM Modi took an oath on 26th May 11 years ago, he promised to strengthen the economy. Today, India has become the fourth-largest economy in the world. It is a matter of honour for… pic.twitter.com/HoRCqwNSK2 — ANI (@ANI) May 26, 2025
हार के बाद पहली बार पहुंचीं अमेठी
स्मृति ईरानी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि राहुल ने उन्हें करीब एक लाख वोट से हरा दिया था। लेकिन स्मृति ने इसके बाद भी अमेठी नहीं छोड़ा और वहां घर बनवा कर रहने लगीं और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया।
इसका असर 2019 के चुनाव में देखने को मिला और स्मृति ने गांधी परिवार के गढ़ में राहुल गांधी को हराकर राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा बटोरी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी 2019 वाला करिश्मा नहीं दोहरा पाई और कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गईं। चुनाव हारने के बाद उन्होंने अमेठी से दूरी बना ली थी। हालांकि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया के जरिए अमेठी से हमेशा जुड़ी रहीं।
‘माया’ के मंच पर दिखेंगे राहुल-प्रियंका! सपा से बढ़ी खटास…कांग्रेस को बसपा से गठबंधन की आस
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद
वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी अमेठी दौरे से पहले यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को नजरबंद कर दिया गया। शुभम सिंह ने इस पर आरोप लगाया कि भाजपा को डर है कि कांग्रेस कहीं विरोध प्रदर्शन न कर दे। बता दें कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी के अमेठी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका गया था।
Smriti iranireached amethi first visit after lok sabha defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें सही तिथि, पूजा-विधि, व्रत के नियम और महत्व
Jul 08, 2026 | 09:09 PMअगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
Jul 08, 2026 | 09:03 PM‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP वीधायक ने दी दमकी- देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:02 PM‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
Jul 08, 2026 | 09:02 PMहेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














