- Hindi News »
- North East »
- Spark Of Rebellion In Assam Congress Former President Bhupen Borah Exposes The Truth
कांग्रेस में बगावत की चिंगारी…भूपेन बोराह ने खोली पोल, बोले- ‘अस्तित्व’ बचाने के लिए गोगोई ने किया खेल
Assam News: असम कांग्रेस के नेता भूपेन बोरा के भाजपा में जाने की खबर से सियासत तेज है। अब भूपेन ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी से उन्होंने कहा था कि सर, मेरा अपमान हो रहा। मैं उनके जवाब से चौंक गया
- Written By: रंजन कुमार

भूपेबन बोरा। इमेज-सोशल मीडिया
Assam Politics : असम की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अपनी ही पार्टी और विशेषकर सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बोराह के बयानों ने कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक कलह और नेतृत्व के संकट को सार्वजनिक कर दिया है।
बोरा ने भावुक होते हुए खुलासा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपना दर्द साझा किया था। बोरा के अनुसार जब मैंने राहुल गांधी से कहा कि मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें भी बहुत अपमान सहना पड़ रहा है।” बोरा ने आगे कहा कि हालांकि राहुल की बातों से उन्हें लगा कि उनके व्यक्तिगत अपमान का कद छोटा है, लेकिन अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे चुकी है।
गठबंधन टूटने का असली कारण : व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा?
भूपेन बोरा ने सीधे तौर पर गौरव गोगोई पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन तोड़ा। बोरा के मुख्य दावे निम्नलिखित हैं…
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
बजरंग दल अब क्यों…बंगाल में नए पशुवध पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले- इससे हिंदुओं को हो रही तकलीफ
Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
योजनाबद्ध गठबंधन : 9 तारीख की बैठक में तय हुआ था कि प्रियंका गांधी के असम दौरे पर सभी सहयोगी दल एकजुटता दिखाएंगे और गठबंधन सरकार बनाने की घोषणा करेंगे।
मुख्यमंत्री की कुर्सी का डर : बोराह का दावा है कि गौरव गोगोई को डर था कि यदि गठबंधन की सरकार बनती है, तो वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।
अस्तित्व का संकट : गोगोई को लगा कि गठबंधन जारी रहने से उनकी व्यक्तिगत शक्ति कम हो जाएगी, इसलिए उन्होंने इसे बीच में ही बाधित कर दिया।
यह भी पढ़ें : भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण
ताजा घटनाक्रम और राजनीतिक निहितार्थ
असम कांग्रेस में यह दरार ऐसे समय पर आई है जब राज्य में आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हैं। बोरा ने स्पष्ट किया कि असम कांग्रेस के स्तंभ रहे कई वरिष्ठ नेताओं को अपमानित होना पड़ा है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे अब उन नाराज और हाशिए पर धकेले गए नेताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। भूपेन बोराह के इस बागी रुख ने यह स्पष्ट कर दिया है कि असम कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। गौरव गोगोई पर लगाए गए ये आरोप न केवल उनकी छवि को प्रभावित कर सकते हैं, बल्कि राज्य में विपक्षी एकता की संभावनाओं को भी कमजोर कर सकते हैं।
Spark of rebellion in assam congress former president bhupen borah exposes the truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














