Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी, योगी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Mar 23, 2025 | 09:45 PM

नंद किशोर गुर्जर, (भाजपा विधायक)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को सरकार के खिलाफ मुखर गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं उनके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

सरकारी खजाने लूट रहे अधिकारी

पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं। फटे कुर्ते में मीडिया के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं।  विधायक ने कहा था कि गुरुवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गए।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही हैं गोहत्याएं

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। इसके बाद से ही विधायक फटे कुर्ते में सार्वजनिक मंचों पर भी नजर आए। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुर्जर के मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि पुलिस ने उनके ही एक विधायक (लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर) के कपड़े फाड़ दिए।

Show cause notice issued to bjp mla nand kishore gurjar had made serious allegations against yogi government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2025 | 09:45 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Ghaziabad
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

गाजीपुर के स्कूल में हिंदू छात्रा से पढ़वाई गई ‘दुआ’, वीडियो वायरल, प्रशासन ने बैठाई जांच

2

योगी के मंत्रिमंडल में जल्द होगा बड़ा बदलाव, मिशन 2027 को लेकर खेला जाएगा अहम दांव

3

संभल में हाई अलर्ट! कब्रिस्तान की पैमाइश के लिए भारी पुलिस बल तैनात, अवैध कब्जों पर चलेगा डंडा-VIDEO

4

UP की सत्ता का बदला मिजाज! ब्राह्मणों के हाथ में 23 साल कमान, अब 32 साल से क्यों दूर है सीएम पद?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.