Watch: होली खेलने से मना करने पर मार दी गोली, VIDEO देख कांप जाएगी आपकी रूह
Video: होली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग आपस में लड़ रहे हैं. एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Watch: होली खेलने से मना करने पर मार दी गोली
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के मौके पर एक युवक को एक नशे में धुत युवक ने गोली मार दी और फरार हो गया। दरअसल आरोपी सिर्फ इस बात से नाराज था कि लड़के ने उससे होली नहीं खेली।
पीड़ित अक्षय गुप्ता को गोली उस वक्त लगी जब नशे मे धुत युवक को होली मिलने से मना किया तो उसने पिस्टल से गोली चला दी। यह गोली साथ में खड़े दोस्त के लग गई। इसके बाद शराबी ने संजय पर भी पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिसमें वो भी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है और घटना का VIDEO भी सामने आया है।
क्या है मामला?
घटना जिला मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले संजय ने नशे मे धुत मोहल्ले के युवक से होली मिलने से मना कर दिया तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली संजय के ना लगकर साथी अक्षय के पैर में लग गई। इसके बाद भी शराबी पिस्टल लिए वहीं पर रहा और जब संजय ने कुछ कहा तो पिस्टल की बट से हमला करके संजय को भी घायल कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। इस घटना का वहां मौजूद व्यक्ति ने वीडियो भी बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराकर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
देखें वीडियो
ये देखिए pic.twitter.com/5VVqCULDgd — Neeraj Kanojia (@NeerajKanojia16) March 15, 2025
क्यों मारी गोली?
यह घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के पास की है। यहां संजय कुमार आर्य का घर है और कुछ दूरी कर ही दोस्त अक्षय भी रहता है। होली के मौके पर शाम को सभी एक दूसरे से गले मिल रहे थे। इस बीच मोहल्ले का रहने वाला अभिषेक ठाकुर जो नशे में धुत था वह भी गले मिलने आया। इस पर संजय और उसके दोस्त अक्षय ने गले मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद अभिषेक घर जाकर पिस्टल ले आया और फायर करना शुरू कर दिया।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
गोली संजय के दोस्त अक्षय के पैर में लगी। इस पर संजय ने कुछ कहा तो अभिषेक ठाकुर ने संजय को पकड़कर उसके सिर मे ताबड़तोड़ कई बार पिस्टल की बट से वार किया। वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
