Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP के इस दिग्गज नेता ने किया 25 बार फोन, DM मैडम ने नहीं उठाया; मामला गड़बड़ाया तो मांगनी पड़ी माफी

Shivpal Yadav का फोन न उठाना बुलंदशहर DM श्रुति को महंगा पड़ा। शिवपाल ने उन्हें 20–25 बार कॉल किया, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की थी।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 19, 2025 | 11:34 AM

बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति व सपा नेता शिवपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivpal Yadav vs DM Shruti Controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति को महंगा पड़ गया। एक कार्यकर्ता के काम के सिलसिले में शिवपाल ने डीएम को करीब 20 से 25 बार फोन किया, लेकिन डीएम साहिबा ने हर बार उनके फोन को नजरअंदाज किया। इस रवैये से नाराज होकर शिवपाल ने सीधे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से इस पूरे मामले की शिकायत कर दी, जिसके बाद लखनऊ से लेकर बुलंदशहर तक के प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया।

यह मामला कुछ महीने पहले का है, जब शिवपाल यादव ने एक स्थानीय कार्यकर्ता की मदद के लिए डीएम श्रुति से संपर्क साधने की कोशिश की। आरोप है कि कई बार फोन उनके निजी सहायक ने उठाया, लेकिन डीएम से बात नहीं कराई गई। शिवपाल ने उनके व्यक्तिगत नंबर पर भी कॉल किया, पर कोई जवाब नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब बुलंदशहर के सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली खुद शिवपाल का संदेश लेकर डीएम के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें भी बिना सुनवाई के लौटा दिया गया। इस अनदेखी से शिवपाल का नाराज होना लाजिमी था।

जब विधानसभा अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद शिवपाल यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पहले फोन पर और फिर लिखित में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की। उन्होंने इसे एक विधायक के विशेषाधिकार का हनन बताते हुए मामले को समिति के पास भेजने का आग्रह किया। शिवपाल जैसे वरिष्ठ नेता की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएम श्रुति को नोटिस जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलते ही शासन के आला अधिकारी भी सक्रिय हो गए और मामले को शांत कराने की कोशिशें शुरू हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें

गाड़ी बिकने के बाद हुआ एक्सीडेंट…फिर भी रजिस्टर्ड ओनर ही देगा हर्जाना, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO

‘घूसखोर पंडत’ विवादों में अखिलेश यादव भी कूद पड़े…भाजपा को कहा गिरगिट, जमकर हुए हमलावर

हुसैन अली सलाम का नाम लेकर मोदी सरकार पर भड़की Iqra Hasan, मुसलमानों से भेदभाव का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें: रूममेट से कहासुनी…पुलिस ने मार दी गोली; मुस्लिम युवक की अमेरिका में हत्या, पिता की PM से गुहार

डीएम ने मांगी माफी, शिवपाल ने दिखाया बड़प्पन

विधानसभा से नोटिस पहुंचने के बाद डीएम श्रुति को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत शिवपाल यादव से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगी। उन्होंने इसका ठीकरा अपने निजी सहायक नितेश कुमार रस्तोगी पर फोड़ते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि शिवपाल यादव फोन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, डीएम ने अपने उस पीआरओ को हटा भी दिया है। वहीं, शिवपाल यादव ने भी नरम रुख अपनाते हुए डीएम की माफी स्वीकार कर ली। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह डीएम की सफाई से संतुष्ट हैं और अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते, जिसके बाद इस मामले को बंद कर दिया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर शिवपाल अड़ जाते तो डीएम को सदन में पेश होना पड़ सकता था।

Shivpal yadav calls bulandshahr dm shruti complains to speaker satish mahana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.