- Hindi News »
- Elections »
- Haryana Elections 2024 Dushyant Chautala Enggaged Engaged In Damage Control
हरियाणा चुनाव 2024: डैमेज कंट्रोल में जुटे दुष्यंत चौटाला, बीजेपी से ब्रेकअप पर कहा “मैं धोखेबाज नहीं”
- Written By: अभिषेक सिंह
इस बार हरियाणा का चुनावी द्वंद बहुत ही रोचक माना जा रहा है। सियासी पंडितों की मानें तो यहां एक बार फिर से किसी एक दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिसका असर राजनैतिक बयानबाजियों में दिखने लगा है।

दुष्यंत चौटाला (डिजाइन फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा का चुनावी महाभारत जारी है। सोमवार को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सूबे में राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। इस बार हरियाणा का चुनावी द्वंद बहुत ही रोचक माना जा रहा है। सियासी पंडितों की मानें तो यहां एक बार फिर से किसी एक दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिसका असर राजनैतिक बयानबाजियों में दिखने लगा है।
सोमवार को हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के एक बयान को लेकर सियासी गलियारों में कयासों का अंबार लगना शुरू हो गया है। बीजेपी को लेकर दिए गए इस बयान में दुष्यंत ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद चर्चा यह हो रही है कि वह डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव से पहले टूटेगी महाविकास अघाड़ी! संजय राउत बोले- 288 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
जल विवाद में बढ़ा तनाव, दुष्यंत चौटाला ने पंजाब को दी चेतावनी, बल प्रयोग करने की कही बात; केंद्र सरकार से की दखल की मांग
दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान से कुछ दिन पहले जेजेपी मुखिया दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा देते दुए सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। तब चर्चाएं हुईं कि दुष्यंत ने किसान आंदोलन के समय भाजपा का साथ देने से हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया है।
एक बार फिर बनेंगे किंगमेकर
उसके बाद कहा गया कि दुष्यंत विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन फिर कांग्रेस से बात न बन पाने के कारण उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ तीसरा मोर्चा बनाकर विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोंक दी। माना यह जा रहा है कि इस चुनाव में भी जेजेपी+आसपा 10-15 सीट तक निकाल सकते हैं और किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं।
जानिए दुष्यंत के बयान के मायने
दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी से ब्रेकअप के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया। दुष्यंत के इस बयान को राजनैतिक विश्लेषक डैमेज कंट्रोल वाला बयान करार देते हुए कह रहे हैं कि दुष्यंत बीजेपी को लेकर सॉफ्ट होने लगे हैं जिससे यदि राज्य में पिछली बार जैसे समीकरण बने तो वह सरकार में भागीदारी निभा सकें।
यह भी पढ़ें:- ‘बाबरी की तरह जर्जर हो चुका है कांग्रेस का ढांचा’, हरियाणा में कांग्रेस और राहुल पर बरसे योगी आदित्यनाथ
Haryana elections 2024 dushyant chautala enggaged engaged in damage control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














