- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shankaracharya Avimukteshwaranand Said Bhim Rao Ambedkar Was Dissatisfied With Constitution
‘संविधान जलाना चाहते थे अंबेडकर’, शंकराचार्य बोले- मनुस्मृति बाबा साहब ने नहीं ब्राह्मण ने जलाया
वाराणसी में प्रवचन के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बाबा साहब ने मनुस्मृति को नहीं जलाया था। वह मौके पर मौजूद थे, पुस्तक एक ब्रह्मण ने जलाई थी।
- Written By: Saurabh Pal

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और संविधान (फोटो-सोशल मीडिया)
वाराणसी: अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहने वाले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने संविधान और मनुस्मृति टिप्पणी की है। वराणसी के केदार घाट में स्थित विद्यामठ में मनुस्मृति का प्रवचन चल रहा है। यह प्रवचन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति, संविधान और आरक्षण पर टिप्पणी की है।
शंकाराचार्य ने कहा कि ‘बाबा साहेब अंबेडकर ने मनुस्मृति नहीं जलाई थी। यह तथ्य एक भ्रांति है। वास्तव में मनुस्मृति को गंगाधर सहस्रबुद्धे नाम के एक ब्राह्मण ने जलाया था। हां अंबेडकर जी उस समय वहां उपस्थित थे।’
संविधान से खुद जलाना चाहते थे बाबा साहब
सम्बंधित ख़बरें
प्रोजेक्ट फ्रीडम या डेडलॉक? कितना सफल होगा ट्रंप का नया अभियान, शुरू होते ही संकट के बादलों से घिरा मिशन
कहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रवचन में कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडर संविधान से स्वयं असंतुष्ठ थे और उसे जलाना चाहते थे। जब उनसे पूछा गया कि आपने ने ही संविधान का निर्माण किया। अब उसे जलाना क्यों चाहते हैं। इस सवाल का के जवाब में उन्होंने कहा कि संविधान रूपी मंदिर देवाताओं के लिए बनाया था, लेकिन वहां शैतान जाएं तो क्या किया जाए।
आरक्षण और अबेंडकरवादियों पर की टिप्पणी
शंकाराचार्य ने अबेंडकरवादियों पर सिर्फ आरक्षण लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादी उनके विचारों को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। उनकी प्रतिमा लगाकर सिर्फ आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। आगे शंकराचार्य ने कहा कि अंबेडकर ने स्वयं कभी आरक्षण का लाभ नहीं लिया, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से सब किया और आप लोग उनके विचारों को नहीं मान रहे हैं। बाबा साहब ने संविधान में आर्टिकल 377 को रखा। समलैंगिकता को अपराध माना गया, फिर उनको मानने वाले ही लोग समलैंगिकता को सही ठहरा रहे हैं।
अंबेडकरवादियों को भ्रम नहीं फैलाना चाहिए
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आंबेडकरवादी लोगों को बाबा साहब के मूल उद्देश्यों को समझते हुए आगे आना चाहिए, न कि भ्रम फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जिसमें न्याय के मामले में किसी के साथ पक्षपात नहीं होता। यदि बेटा भी दोषी हो तो उसे भी वही दण्ड दिया जाता है।
Shankaracharya avimukteshwaranand said bhim rao ambedkar was dissatisfied with constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PM‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMबधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
May 06, 2026 | 07:38 PMमुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














