Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल-हुदा मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर! पाकिस्तान कनेक्शन और अवैध फंडिंग के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई

Al Huda Madarsa Demolition: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, अल-हुदा मदरसे पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 26, 2026 | 07:00 PM

बुलडोजल एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sant Kabir Nagar Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, अल-हुदा मदरसे पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है। गौरतलब है कि यह मदरसा ब्रिटिश मौलाना हुदा खान से जुड़ा हुई था। मौलाना पर अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।

इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह मदरसा बिना नक्शा पास कराए बनवाया गया था। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती नगर स्थित अल-हुदा मदरसे पर सुबह से ही प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।

नक्शे को पास करवाए बिना बनाया गया मदरसा

खबरों के मुताबिक प्रशासन का कहना है कि मदरसे का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के कराया गया था। इस मामले में संबंधित विभाग ने जनवरी को नोटिस भी भेजा था।  इसके बावजूद निर्माण को वैध कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए गए। जांच में निर्माण नियमों के विपरीत होने की बात सामने आई है। जिसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

आवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग

UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला

झारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

शमसुल ने खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा

गौरतलब है कि, कार्रवाई रुकवाने के लिए मौलाना शमसुल हुदा खान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट से राहत न मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। मौलाना पहले से ही जांच एजेंसियों के रडार पर हैं और उन पर अवैध विदेशी फंडिंग लेने व संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय संपर्क रखने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें: बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल

सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी ने बताया कि मौलाना पर लगे गंभीर आरोपों के बीच जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मदरसे का नक्शा संबंधित विभाग से पास नहीं कराया गया था, जिसके चलते 13 जनवरी 2026 को नोटिस जारी किया गया था। इस पर मौलाना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वह खारिज हो गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी, जो मदरसे के पूर्ण ध्वस्तीकरण तक जारी रहेगी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल तैनात रहा।

Sant kabir nagar bulldozer action al huda madarsa demolition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.