Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हिंदू विरोधी अखिलेश चले जाएं विदेश’, दुर्गंध-सुगंध की जंग में कूदे संबित पात्रा की सपा सुप्रीमो को नसीहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘गौशाला में दुर्गंध' वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 27, 2025 | 09:13 PM

अखिलेश यादव, संबित पात्रा (फोटो- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘गौशाला में दुर्गंध’ वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि भारत सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी मीडिया में आई उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा जिनमें कहा गया है कि पार्टी के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा संतों की तुलना ‘सांड’ से की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में गौशालाएं बना रही है, क्योंकि उन्हें दुर्गंध पसंद है। जबकि सपा ने राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान इत्र पार्क स्थापित किए क्योंकि उसे अच्छी खुशबू पसंद है। उन्होंने कहा ‘उन्हें दुर्गंध पसंद है, इसीलिए वे गौशाला बनवा रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, इसलिए हम परफ्यूम पार्क बना रहे थे।

‘अखिलेश यादव की टिप्पणी भड़काऊं’

कांग्रेस विधायक सिंह ने बुधवार को सतना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कथित तौर पर ‘साधु-संन्यासी और महामंडलेश्वर’ की तुलना ‘सांड’ से करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने साधु-संतों को अपने प्रचार के लिए छोड़ दिया है और वे ‘दूसरों के खेत चर रहे हैं’। यादव की टिप्पणी को ‘भड़काऊ’ करार देते हुए भाजपा सांसद पात्रा ने कहा कि भारत सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ अखिलेश यादव को गौशाला में दुर्गंध नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के दोस्त और कांग्रेस विधायक को साधु संतों में सांड दिखता है। उसी कांग्रेस विधायक ने महाकुंभ के खिलाफ भी टिप्पणी की थी।

‘हिंदुस्तान में राजनीति करने का हक नहीं’

उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उनका सनातन धर्म से कोई लगाव नहीं है और वे सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तो कहूंगा कि हिंदुस्तान में रहते हुए अगर आप सनातन का विरोध करते हैं, गाय माता से दुर्गंध लेकर संत को ‘छुट्टा सांड’ कहते हैं तो आपको हिंदुस्तान में राजनीति करना छोड़ देना चाहिए। आपको उस भूमि की खोज करनी चाहिए जहां आप सनातन का अपमान कर सकें और उस देश में इसे सहन किया जाए। यह देश सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

यादव नमान पढ़ना शुरू कर दियाः गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यादव की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि सपा प्रमुख को वोटों में विश्वास है, धर्म में नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसे लोग जरूरत पड़ने पर वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सिंह ने संसद परिसर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्होंने (यादव) नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है।

Sambit patra attacked akhilesh yadav in the cowshed controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Giriraj Singh
  • Sambit Patra

सम्बंधित ख़बरें

1

बंगाल से तय होगा भाजपा का भविष्य! नए जनरेशन का भरोसा जीतने की कोशिश, मोदी के बाद कौन होगा चेहरा?

2

10वी-12वीं में बच्चों के अच्छे नंबर आने पर मां को पैसे देगी सरकार, इस राज्य में योजना लागू

3

भाजपा में ‘बगावत’ की आग बुझाने अमरावती आ रहे पालकमंत्री, टिकट बंटवारे ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें

4

केस होना और गुनाह साबित होना अलग, चंद्रशेखर बावनकुले की दोटूक, पुणे टिकट विवाद पर भाजपा का बचाव!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.