Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhal Survey: ASI की टीम ने कुछ इस तरीके से कर ली कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग, 5 तीर्थ-19 कूपों का किया गया सर्वे

ASI ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से पूरी कर ली है। यहां कार्बन डेटिंग की प्रोसेसिंग पूरा करने के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी। बता दें संभल पहुंचने से पहले...

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 20, 2024 | 05:26 PM

संभल में एएसआई टीम की कार्बन डेटिंग, फोटो - एक्स

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में मंदिर मिलने के मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। कूपों की खुदाी में कई देवी- देवताओं की प्रतिमाएं पाई गई है। इसी बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की टीम ने यहां मंदिर में कार्बन डेटिंग करने के लिए 20 दिसंबर को पहुंची है।

ASI ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से पूरी कर ली है। यहां कार्बन डेटिंग की प्रोसेसिंग पूरा करने के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी। बता दें संभल पहुंचने से पहले 19 दिसंबर को ASI की टीम ने मुरादाबाद में अपना डेरा डाला था। आज शुक्रवार (20 दिसंबर) को ASI ने संभल पहुंचकर पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया है।

5 तीर्थ और 19 कूपों का ASI ने किया है निरीक्षण

संभल पहुंची ASI की टीम ने क्षेत्र में मौजूद 19 प्राचीन कूपों की स्थिति और ऐतिहासिक महत्व का भी गहन अध्ययन किया है। सूत्रों के अनुसार, ASI ने इस निरीक्षण के दौरान प्रशासन से आग्रह किया था कि इसे मीडिया कवरेज से दूर रखा जाए। संभल क्षेत्र अपने प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। ASI की इस गतिविधि से इतिहास के नए पन्नों पर प्रकाश डालने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!

इसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

ASI टीम ने प्रशासन से की थी ये खास अनुरोध

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है। संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा गुप्त तरीके से की गई है। सुरक्षा कारणों से इस प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया है। चार सदस्यीय ASI टीम ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि निरीक्षण को गोपनीय रखा जाए।

46 साल बाद खुला है बंद पड़ा मंदिर

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मंदिर 46 सालों से बंद पड़ा था। इसके बाद 15 दिसंबर को मंदिर को खोला गया और वहां पूजा पाठ की गई। इसके बाद वहां कुएं मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद उसकी खुदाई कराई गई। इसी बीच संभल के और इलाके सरायतरीन में भी मंदिर पाया गया है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक  पर क्लिक करें… 

Sambhal survey asi team did carbon dating of kartikeya temple 5 pilgrimage sites and 19 wells investigate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 05:26 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.