- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Co Anuj Chaudharys Father Sought Protection For His Son From Yogi
संभल सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा! पिता ने योगी से लगाई गुहार…बेटे के लिए मांगी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी के पिता ने अपने बेटे के लिये सुरक्षा की मांग की है। चौधरी के पिता बृजपाल सिंह ने अपने बेटे लिए सुरक्षा मांगी
- Written By: Saurabh Pal

सीएम योगी, अनुज चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया)
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी के पिता ने अपने बेटे के लिये सुरक्षा की मांग की है। चौधरी के पिता बृजपाल सिंह ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई।
हालांकि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को खास तवज्जो न देते हुए पुलिस अधिकारी के पिता से आग्रह किया कि वे पुलिस बल में सेवारत अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें, न कि ऐसे बयानों से उनका मनोबल गिराएं।
बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस बल सीओ अनुज चौधरी जैसे अधिकारियों सहित सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। माता-पिता को यह भरोसा होना चाहिए कि पुलिस बल में उनके बच्चे समर्पण के साथ समाज की सेवा कर रहे हैं। एसपी बिश्नोई ने इस बात पर भी जोर दिया कि अधिकारियों के बारे में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ाने वाले बयान नकारात्मक संदेश भेज सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
एसी ने आगे कहा कि अगर हमारे अपने माता-पिता चिंतित होते हैं तो इससे पुलिस के मनोबल पर अच्छा असर नहीं पड़ता। मैं सभी अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हम जनता को सुरक्षा प्रदान करते हैं और हमारा अपना बल पूरी तरह सुरक्षित है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि संभल के क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि साल में 52 बार जुमा होता है लेकिन होली सिर्फ एक ही बार आती है और अगर किसी को होली के रंग से परहेज है तो बेहतर है कि वह मस्जिद जाने के बजाय घर ही में जुमे की नमाज पढ़े। चौधरी के इस बयान पर राजनीतिक खलबली मच गयी थी और विपक्षी दलों ने प्रशासन पर असंवेदनशीलता और पक्षपात का आरोप लगाया था।
Sambhal co anuj chaudharys father sought protection for his son from yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट
Apr 10, 2026 | 10:14 AMमोजतबा ने जारी किया नया फरमान…होर्मुज को लेकर US से नहीं होगा कोई समझौता, टोल वसूलने पर अड़े सुप्रीम लीडर
Apr 10, 2026 | 10:08 AMNCP के विलय पर शरद पवार का ‘फुल स्टॉप’, शशिकांत शिंदे ने साफ किया पार्टी का रूख, बोले- अब नहीं होगी कोई चर्चा
Apr 10, 2026 | 09:59 AMरिटायरमेंट के अगले ही दिन हरिवंश की राज्यसभा में वापसी! JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
Apr 10, 2026 | 09:49 AMRavi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
Apr 10, 2026 | 09:45 AMSambhajinagar मनपा में ठेका व्यवस्था पर संकट, कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल; बढ़ी प्रशासन की मुश्किल
Apr 10, 2026 | 09:42 AMShare Market में लौटी रौनक…Sensex 560 अंक उछला, अमेरिका-ईरान की दोस्ती ने निवेशकों की चांदी कर दी!
Apr 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














