Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभल CO अनुज चौधरी ने मुस्लिम समुदाय को दे दी सख्त हिदायत, बोले- होली के रंग से भ्रष्ट हो जाएगा धर्म तो घर से मत निकलो

सीओ अनुज चौधरी ने सख्त चेतावनी भी दी है। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली पर जिसे भी रंगों से आपत्ति है, वह घर से बाहर न निकले। जुमे का दिन साल में 52 बार आता है। जबकि होली सिर्फ एक बार आती है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 06, 2025 | 07:40 PM

संभल CO अनुज चौधरी, कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल : होली और रमजान के मद्देनजर संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसे लेकर शांति समिति की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने सख्त चेतावनी भी दी है। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली पर जिसे भी रंगों से आपत्ति है, वह घर से बाहर न निकले। जुमे का दिन साल में 52 बार आता है। जबकि होली सिर्फ एक बार आती है।

होली और रमजान को सौहार्दपूर्ण माहौल और शांतिपूर्वक मनाने के लिए संभल में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने होली को लेकर कहा कि जुमे का दिन साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों को लगता है कि होली के रंगों से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, उन्हें उस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर निकलते भी हैं तो इतना बड़ा दिल रखें कि सब एक जैसे हों, रंग तो रंग ही होते हैं। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है।

होली और रमजान पर सुरक्षा कड़ी

डीआईजी मुनिराज जी होली और रमजान के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार शाम को संभल पहुंचे। उनके साथ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चंदौसी चौराहे पर पुलिस बल को ब्रीफ किया और फिर पुलिस व पीएसी के साथ रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, चांगमल कोठी और दीपा सराय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

मेरठ में भयानक अग्निकांड: 5 मासूमों समेत 6 की मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा घर; संकरी गलियों ने ली 6 जिंदगियां

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

डीआईजी मुनिराज जी ने पैदल गश्त की और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

डीआईजी ने सभी थानों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली, रमजान, जुमा अलविदा और ईद के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार शांति व भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sambhal co anuj chaudhary strict instructions to muslim community on holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Sambhal police
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.