Ratnakar Mishra Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जल जीवन मिशन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधायक ब्लॉक के गोबराहा गांव में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने शिकायत की कि नल लगने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन डैमेज होने का बहाना बनाने पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बेहद सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी। वीडियो में विधायक रत्नाकर मिश्रा अधिकारियों को “डंडे से ठीक करने” और “लात खाने” जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को 22 तारीख तक व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है और मौके पर मौजूद एडीएम विजेता को दोषियों के खिलाफ लिखित कार्रवाई और पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। यह घटना सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और जनप्रतिनिधियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।