प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Prateek Yadav Passed Away: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के असामयिक निधन से सपा के कुनबे में मातम पसर गया है। पार्टी के कई नेताओं ने दुख जताया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा के साथ (फाइल फोटो), सोर्स- नवभारत डिजाइन
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन की खबर सार्वजनिक होते ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अखिलेश यादव से लेकर धर्मेंद्र यादव तक ने पोस्ट कर दुख जाहिर किया।
प्रतीक यादव के बड़े भाई और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस क्षति को ‘अत्यंत दुखद’ बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक एक बहुत अच्छा लड़का था, वो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। वो आज हमारे बीच नहीं हैं। यह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि कानून और उनके परिवार की बात हम मानेंगे। करीब दो महीने पहले उनसे मुलाकात की भी बात अखिलेश यादव ने कही।
रामगोपाल यादव ने भी किया पोस्ट
परिवार के वरिष्ठ सदस्य और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रतीक के निधन को ‘असामयिक’ करार दिया और भावुक होते हुए लिखा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
सम्बंधित ख़बरें
जेवर बनेगा देश का नया सोलर हब, CM योगी ने किया ऐलान; यूपी में 20,000 मेगावाट एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रतीक यादव का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है । ईश्वर उनको अपने श्री चरणो में स्थान दें! विनम्र श्रद्धांजलि !🕉️ शांति ! — Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) May 13, 2026
वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रतीक के निधन पर गहरा दुख जताया और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी इस खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
प्रतीक का निधन अत्यंत दुःखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि। — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 13, 2026
समाजवादी पार्टी की आधिकारिक श्रद्धांजलि
व्यक्तिगत संदेशों के अलावा, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घड़ी में शोक संदेश जारी किया गया। पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026
सियासत से दूर, परिवार से जुड़ाव
38 वर्षीय प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते हुए अपने फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार पर काम कर रहे थे। वे राजनैतिक मंचों पर कम ही नजर आते थे, लेकिन संकट की इस घड़ी में समाजवादी परिवार की एकजुटता झलक रही है। अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव तक, सभी ने एक सुर में इसे परिवार के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
प्रतीक का असमय जाना न केवल यादव परिवार के लिए बल्कि उनके उन समर्थकों के लिए भी बड़ा झटका है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनके निधन के बाद से ही पूरे प्रदेश से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। सीएम योगी ने भी एक्स पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
