रिंकू सिंह ने मचाई तबाही, 24 गेंदों पर 55 रन ठोके; बारिश ने रोका मैच तो मेरठ मावरिक्स ने ऐसे दर्ज की जीत

UP T20 League 2026: यूपी टी20 लीग में रिंकू सिंह ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। बारिश के बाद डकवर्थ-लुईस नियम से मेरठ मावरिक्स ने लखनऊ फाल्कंस को हराया।
Rinku Singh scored an unbeaten 55 off 24 balls in the UP T20 League.
रिंकू सिंह (सोर्स - AI Image)
Updated on

Rinku Singh 6 Sixes Beats Lucknow Falcons: यूपी T20 लीग 2026 में रिंकू सिंह ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। 19 अगस्त को मेरठ मावरिक्स और लखनऊ फाल्कंस के बीच खेले गए मुकाबले में रिंकू ने सिर्फ 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 छक्के शामिल रहे। हालांकि, रिंकू की पारी अभी जारी ही थी कि बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका।

लखनऊ ने 183 रनें का दिया टारगेट

लखनऊ के मुकाबले में लखनऊ फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। ऐसे में मेरठ मावरिक्स के सामने जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य था। लखनऊ की टीम में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी मौजूद थे, इसलिए मेरठ के लिए ये लक्ष्य आसान नहीं माना जा रहा था।

मेरठ मावरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज 25 रन के स्कोर तक ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन टीम का चौथा विकेट 74 रन पर गिर गया। इसके तुरंत बाद पांचवां विकेट भी गिर गया और मेरठ की आधी टीम सिर्फ 82 रन पर आउट हो गई।

रिंकू सिंह ने पलटा मैच

मुश्किल समय में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रिंकू ने 24 गेंदों में 55 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए।

लेकिन जब रिंकू सिंह अपनी तूफानी पारी खेल ही रहे थे, तभी लखनऊ में तेज बारिश शुरू हो गई। उस समय मेरठ मावरिक्स का स्कोर 16.5 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन था। बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा और काफी इंतजार के बावजूद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

Rinku Singh scored an unbeaten 55 off 24 balls in the UP T20 League.
Joe Root Record: जो रूट ने रचा बड़ा इतिहास, जैक कैलिस को पछाड़ा; अब सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड पर नजर

DLS से हुआ फैसला

इसके बाद मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) से किया गया। डीएलएस के हिसाब से मेरठ मावरिक्स को 5 रन से विजेता घोषित किया गया। इस तरह रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी ने टीम को जीत की राह दिखाई और बारिश के कारण मैच पूरा नहीं होने के बावजूद मेरठ ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com