- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ram Mandir Inauguration Ambani Adani Tata Invitation For Pran Pratishtha
अंबानी-अडाणी से लेकर टाटा तक, उद्योग जगत में ‘इन्हें’ मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
- Written By: किर्तेश ढोबले

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Lalla Pran Pratishtha) के लिए भारतीय उद्योग जगत के जिन लोगों को आमंत्रण मिला है, उनमें अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनका परिवार, प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी रतन टाटा (Ratan Tata) और उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) शामिल हैं। इन लोगों को सोमवार को यहां राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
पीटीआई-भाषा ने जिन 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची को देखा है, उनमें भारतीय उद्योग जगत के साथ ही मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं। इस सूची में अरबपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट शामिल हैं। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और पत्नी ललिता भी आमंत्रित लोगों की सूची में हैं। कारोबारी दिग्गज गौतम अडाणी और खनन कारोबारी अनिल अग्रवाल भी इस सूची में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
भगवान राम के शरण में कांग्रेस! अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह, क्या बदल रहा सियासी समीकरण?
राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर
इसके अलावा हिंदुजा समूह के अशोक हिंदुजा, विप्रो के अजीम प्रेमजी, बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया, टोरेंट समूह के सुधीर मेहता, जीएमआर समूह के जी एम आर राव और रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी को भी आमंत्रण मिला है। आमंत्रण पाने वाले अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पिरामल समूह के अजय पिरामल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ के कृतिवासन शामिल हैं।
एचडीएफसी के पूर्व चेयरपर्सन दीपक पारेख, डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के सतीश रेड्डी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण मिला है।
इस सूची में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक, इंफोसिस के प्रमुख नंदन नीलेकणि और कंपनी के सह-संस्थापक टी वी मोहनदास पई, इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला, एचडीएफसी के आदित्य पुरी, गोदरेज समूह के चेयरपर्सन आदि गोदरेज, भारत बायोटेक के संस्थापक और चेयरपर्सन कृष्णा इला भी शामिल हैं।
इसरो के चेयरपर्सन एस सोमनाथ, डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई श्रीधरन और एनआईटीआई सदस्य वी के सारस्वत भी सूची में हैं। इनके अलावा भी उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तियां इस सूची में शामिल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग वास्तव में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
(एजेंसी)
Ram mandir inauguration ambani adani tata invitation for pran pratishtha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














