राम मंदिर चंदा विवाद: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने चंपत राय का किया बचाव, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंपत राय का बचाव किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Ram Mandir Donation Controversy Keshav Prasad Maurya Statement
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deputy CM Keshav Maurya Statement On Ram Mandir Donation Row: झांसी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में चल रही जांच और चंपत राय को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूजनीय और रामकाज के लिए समर्पित व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगना अलग बात है, जबकि जांच के बाद दोष सिद्ध होना अलग विषय है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जो भी व्यक्ति गलत पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर आस्था का केंद्र, बयानबाजी से बचें

डिप्टी सीएम ने राम मंदिर को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस विषय पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़े मामलों में तथ्यों और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत सभी को जोड़ती है और भगवान श्रीराम देश की आस्था और संस्कृति के प्रमुख प्रतीक हैं।

अखिलेश यादव की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर और उससे जुड़े मुद्दों पर दिए जा रहे बयानों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। मौर्य ने कहा कि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा का केंद्र है और इस विषय पर बयान देते समय सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।

सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखना जरूरी

सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिवपाल यादव वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच जारी है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और जांच एजेंसियां वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की समीक्षा कर रही हैं। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com