-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ram Mandir Complex Taking Shape Parikrama Wall Construction Speed Up
विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या! सुंदर आकार लेने लगा श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा, तेज हुआ निर्माण कार्य
- Written By: अभिषेक सिंह
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय व निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अगुवाई में कार्यदायी संस्थाएं दिन-रात परकोटे के निर्माण में जुटी हैं। नवंबर-दिसंबर 2025 तक मंदिर का संपूर्ण परिसर खोल दिया जाएगा

निर्माणाधीन राम मंदिर परिक्रमा कॉम्पलेक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
अयोध्या: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। रामदरबार और अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के परकोटे (प्राचीर) के निर्माण को गति देने में जुटा है।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वह जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की समीक्षा करते हैं और समयबद्ध प्रगति के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करते हैं। उनकी सक्रिय निगरानी और मार्गदर्शन से मंदिर निर्माण में तेजी आई है।
दिसंबर तक खुल जाएगा पूरा परिसर
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय और निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अगुवाई में कार्यदायी संस्थाएं दिन-रात परकोटे के निर्माण में जुटी हैं। लक्ष्य है कि नवंबर/दिसंबर 2025 तक मंदिर का संपूर्ण परिसर भक्तों के लिए खोल दिया जाए। यह परकोटा आयताकार होगा, जिसकी लंबाई 732 मीटर और चौड़ाई 14 फीट होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पिंक सैंड स्टोन से हो रहा निर्माण
परकोटे का निर्माण मंदिर में प्रयुक्त पिंक सैंड स्टोन से ही किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं की सुंदर नक्काशी की गई है। यह कलाकृतियां न केवल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को श्रीराम के आदर्शों का सुखद संदेश भी देंगी।
विश्व पटल पर उभर रही राम नगरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी विश्व पटल पर उभर रही है। उनके निर्देश पर मंदिर परिसर के साथ-साथ अयोध्या में आधारभूत संरचनाओं का विकास भी तेजी से हो रहा है।
सड़कें, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य सुविधाओं के विस्तार से अयोध्या भक्तों और पर्यटकों के लिए सुगम बन रही है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो, ताकि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बन सके।
Ram mandir complex taking shape parikrama wall construction speed up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
Aug 04, 2026 | 06:45 PMनाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
Aug 04, 2026 | 06:43 PM500 रुपये का COD पार्सल खोलते ही उड़े होश! डिब्बे में निकला आधा साबुन, वायरल वीडियो ने बढ़ाई ठगी की चिंता
Aug 04, 2026 | 06:35 PMप्रेम संबंध में तनाव के बीच युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका और परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
Aug 04, 2026 | 06:33 PMकौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













