राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब, लखनऊ के SGPGI में कराए गए एडमिट
86 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं। उन्होंने 1992 से रामलला की पूजा की है। आचार्य सत्येंद्र दास की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Acharya Satyendra | X
अयोध्या : अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत खराब होने के साथ ही शुगर स्तर भी बढ़ गया है। वर्तमान में उनकी जांच की जा रही है, और चेकअप के बाद उनके इलाज और स्थिति के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। हालांकि, अभी तक औपचारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है।
आचार्य सत्येंद्र दास के बारे में जनिए
86 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं। उन्होंने 1992 से रामलला की पूजा की है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पास एक धार्मिक परिवार में हुआ, और वे बचपन से ही धार्मिक अनुष्ठानों और वेद-शास्त्रों में निपुण रहे हैं। उनके गुरु, महंत अभिराम दास, ने उन्हें पुजारी बनने के लिए प्रेरित किया। आचार्य सत्येंद्र दास का शास्त्रों का गहरा ज्ञान और धार्मिक आस्थाओं के प्रति समर्पण उन्हें इस प्रतिष्ठित पद तक ले गया। वे अयोध्या के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक आदरणीय व्यक्ति माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा
संजय निषाद का विपक्ष पर हमला, बोले- सोनम वांगचुक खत्म करें अनशन, कांग्रेस को बताया आरक्षण विरोधी
उनकी भूमिका केवल मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है; वे अयोध्या और देशभर के धार्मिक मामलों में भी सक्रिय रहते हैं। राम मंदिर आंदोलन और उसकी स्थापना से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाओं में भी उनका योगदान रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर आचार्य सत्येंद्र दास जी का हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी हलचल, जीए मीर बने सीएलपी के नए मुखिया
