राहुल गांधी व मायावती (डिजाइन फोटो)
Bharat Ratna For Kanshiram: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी के वोटबैंक में सेंधमारी की पूरी तैयारी में जुट गई है। दो दिन पहले राहुल गांधी ने कांशीराम के सम्मान में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एक कार्यक्र को संबोधित किया तो आज उनकी जयंती के मौके पर एक बड़ी मांग कर दी।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने मांग की कि उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए। इसी सिलसिले में, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा। राहुल ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।
राहुल गांधी ने कहा, “मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक, मान्यवर कांशी राम जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करे। यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान न केवल कांशी राम जी के प्रति, बल्कि उस पूरे आंदोलन के प्रति भी एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिसने लाखों बहुजनों के लिए अधिकारों, प्रतिनिधित्व और आत्म-सम्मान का मार्ग प्रशस्त किया।”
भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं। यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान… pic.twitter.com/XF9MGjcj4J — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2026
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग कर राहुल गांधी ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। राहुल गांधी का यह कदम मायावती के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां कांशीराम ने BSP को एक बड़ी पॉलिटिकल ताकत बनाया था।
कांशीराम ने 1984 में BSP की स्थापना की थी। उन्हें उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में दलितों और दूसरे पिछड़े समुदायों को एकजुट करके एक मजबूत पॉलिटिकल वोट बैंक बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी विशेष तौर पर उनकी जयंती मनाती है।
यह भी पढ़ें: मायावती की ‘माया’ पर राहुल गांधी की नजर! 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी चाल, यूपी में मचा नया सियासी बवाल
पिछले कुछ सालों में कमी आने के बावजूद भी अधिकतम ‘बहुजन समुदाय’ का वोट मायावती की पार्टी बसपा को मिलता रहा है। अब कांग्रेस कांशीराम जयंती से दो दिन पहले कार्यक्रम आयोजित कर और जयंती के मौके पर उनके लिए ‘भारत रत्न’ की मांक के जरिए बसपा के बहुजन वोटबैंक में सेंधमारी करने की कोशिश कर रही है।