- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Defamation Case Crucial Hearing In Sultanpur Court Today In Comment On Amit Shah
राहुल गांधी मानहानि केस: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज सुल्तानपुर कोर्ट में अहम सुनवाई
Rahul Gandhi Hearing in UP: रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 2018 मानहानि मामले में आज यानी 17 नवंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट में वादी पक्ष के गवाहों की जिरह जारी रहेगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Defamation Case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में आज 17 नवंबर को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में कार्यवाही होगी। कोर्ट ने वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से गवाहों को लगातार पेश किया जा रहा है।
रायबरेली सांसद राहुल गांधी से संबंधित मानहानि मामले की सुनवाई आज 17 नवंबर को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में होने जा रही है। पिछली तारीख 6 नवंबर 2025 को एक अधिवक्ता के निधन के कारण कोर्ट में कंडोलेंस था, जिसकी वजह से सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया था कि पिछली सुनवाई टलने के बाद अब यह मामला 17 नवंबर को सुना जाएगा।
कोर्ट ने पिछली कार्यवाहियों के दौरान वादी पक्ष को साक्ष्य (सबूत) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से अदालत में लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी तक केवल एक गवाह से जिरह (Cross-examination) पूरी हो पाई है, जबकि दूसरे गवाह से जिरह शुरू हो चुकी है, जो आज आगे बढ़ने की संभावना है। कार्यवाही में अक्सर हड़ताल और गवाहों की अनुपस्थिति के कारण भी देरी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
क्या है पांच साल पुराना यह मामला?
यह मानहानि का मुकदमा वर्ष 2018 में भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर किया गया था। विजय मिश्रा, जो कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी हैं, उनका आरोप है कि वर्ष 2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोप लगाया गया है कि एक वीडियो में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई।
यह भी पढ़ें: गांधी मैदान में होगा नीतीश का शपथ ग्रहण, मांझी ने कन्फर्म की लोकेशन…ताजपोशी की तारीख भी आई सामने
2023 में वारंट, 2024 में आत्मसमर्पण
इस कानूनी कार्यवाही के पांच साल चलने के दौरान, राहुल गांधी के कोर्ट में पेश न होने पर दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद, फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी। 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था।
Rahul gandhi defamation case crucial hearing in sultanpur court today in comment on amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












