-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Attacks The Government Over Death Of Engineer In Noida
‘सड़कें, पुल और भ्रष्टाचार जान ले रहे हैं…’, नोएडा हादसे को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला
- Written By: मनोज आर्या
Rahul Gandhi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सिलसिलेवार तरीके से राहुल गांधी ने लिखा, "सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं, आग जान ले रही है, प्रदूषण जान ले रहा है।

राहुल गांधी और हादसे में मृतक इंजीनियर की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi On Noida Engineer Death: नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नोएडा के सीईओ लोकेश एम को हटा दिया है और एसआईटी का गठन कर पांच दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है तो वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सिलसिलेवार तरीके से राहुल गांधी ने लिखा, “सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं, आग जान ले रही है, प्रदूषण जान ले रहा है, भ्रष्टाचार मार रहा है, उदासीनता मार रही है। भारत का शहरी स्तर पर पतन का कारण धन, प्रौद्योगिकी या समाधान की कमी नहीं है, बल्कि यह जवाबदेही के अभाव के कारण है।
राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशान साधा। सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा- TINA : देयर इज नो अकाउंटेबिलिटी। दूसरी ओर हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने सड़क सुरक्षा उपायों में तत्काल सुधार के आदेश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
Roads kill
Bridges kill
Fires kill
Water kills
Pollution kills
Corruption kills
Indifference kills India’s urban collapse isn’t about lack of money, technology, or solutions. It’s about lack of accountability. TINA : There Is No Accountability. pic.twitter.com/68d1JgNw5z — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2026
घटना के बाद हरकत में आया प्राधिकरण
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जीएनआईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन जी रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सड़कों पर या उसके आसपास के सभी गड्ढों की पहचान करें और उन्हें तुरंत भरें तथा दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को बिना किसी देरी के चिह्नित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिशासूचक चिह्न, रिफ्लेक्टर और अवरोधकों सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय तीन दिनों के भीतर सभी सड़कों पर लागू किए जाएं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश
ये निर्देश 16 जनवरी को नोएडा के सेक्टर 150 में हुई घटना के मद्देनजर आए हैं, जिसमें 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। उसकी कार निर्माणाधीन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी थी और उस निर्माणाधीन स्थल पर कोई अवरोधक भी नहीं था। इस घटना में लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान का आदेश दिया है।
बयान में कहा गया है कि सीईओ के निर्देशों के बाद जीएनआईडीए ने अतिरिक्त सीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव, महाप्रबंधक ए के सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की।
यह भी पढ़ें: ‘नोएडा की DM ECI ज्ञानेश कुमार की बेटी…उन्हें राजनीतिक संरक्षण’, इंजीनियर मौत केस में AAP नेता ने लगाए आरोप
सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
इसमें कहा गया है, सभी सहायक प्रबंधकों, प्रबंधकों और वरिष्ठ प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने, गड्ढों, तीखे मोड़ों और खतरनाक स्थानों की पहचान करने और तत्काल सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Rahul gandhi attacks the government over death of engineer in noida
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














