पुरी शंकराचार्य का मोदी-योगी पर बड़ा हमला, नरसिंहराव-वाजपेयी का जिक्र कर बोले- मुझसे जो भिड़ेगा चकनाचूर हो जाएगा
पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कई और भी चौंकाने वाली बाते कहीं।
- Written By: अभिषेक सिंह
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शनिवार को यहां शंकराचार्य ने कहा कि हमसे जो कोई भी भिड़ता है चकनाचूर हो जाता है। इस दौरान उन्होंने कई और भी चौंकाने वाली बाते कहीं।
प्रतापगढ़ के लालगंज में हिंदू राष्ट्रोत्कर्ष संगोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी पर जोरदार प्रहार किया है। शंकराचार्य ने कहा कि हमसे भिड़ने वाला चकनाचूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मुझसे भिड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
मोदी-योगी को बनाया निशाना
इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि एक आतंकवादी को शंकराचार्य के रूप में देश-विदेश में भ्रमण करवाया जा रहा है और यह देशद्रोह है। जब मैं किसी व्यक्ति को पीएम और सीएम नहीं बना सकता, तो योगी जी को यह अधिकार किसने दिया है कि वह एक आतंकवादी को शंकराचार्य के रूप में देश और विदेश में घुमा रहे हैं?
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
बंगाल से दिल्ली लौटे PM मोदी…लेकिन एयरपोर्ट पर 45 मिनट क्यों करना पड़ा इंतजार? जानें वजह
प्रतापगढ़ में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने दिया विवादित बयान, बोले- “मुझसे भिड़ने वाले का अंजाम बुरा”#ShankaracharyaNischalanand #Pratapgarh pic.twitter.com/nI8ixtsP4y — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 26, 2024
शंकराचार्य ने आगे कहा कि मुझसे नरसिंहराव भिड़े, अटल बिहारी वाजपेयी भिड़े अब मोदी योगी हमसे भिड़ रहे हैं। हमने क्या बिगाड़ा है इनका? ये लोग चाहते हैं कि शंकराचार्य भी उनका अनुगमन करें। तो यह बात पूरी तरह से असंभव है। इस दौरान शंकराचार्य ने 2024 लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया।
कहां से आई आतंकवादी शंकराचार्य की बात
दरअसल, चार साल पहले मथुरा में स्वामी अधोक्षजानंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के सामने अपना परिचय पुरी के शंकराचार्य के तौर पर दिया। निश्चलानंद सरस्वती ने इस बात को लेकर तब पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। तब उन्होंने कहा था कि आप जिसके नाम पर कूद रहे हैं, उसी को यातना भी दे रहे हैं। इसके बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी तनातनी दिखाई दी थी।
