UPTET 2026: सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी, 13.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

UPTET 2026 Certificate: सफल सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET 2026 Certificate Certificates Issued for All Successful Candidates, Download Online
प्रमाण-पत्र जारी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UPTET Certificate Download: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने परीक्षा में सफल घोषित सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

2026 की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन और प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं।

प्राथमिक स्तर में 80.07 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल

यूपीटीईटी-2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफलता का प्रतिशत 80.07 प्रतिशत रहा।

UPTET 2026 Certificate Certificates Issued for All Successful Candidates, Download Online
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जाने आयु सीमा और सैलरी

उच्च प्राथमिक में 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी पास

उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में कुल 10,57,021 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल की है।

वेबसाइट और डिजिलॉकर पर मिलेगा प्रमाण-पत्र

आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक खोलने के बाद अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

आयोग ने यह भी बताया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने में सुविधा होगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता शिक्षण क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आयोग का प्रयास है कि परीक्षा और प्रमाण-पत्र से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी हितैषी तरीके से समयबद्ध पूरी की जाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com