ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे भैंस; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पशु प्रेमियों ने की कार्रवाई की मांग

Yamuna Expressway: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भैंसों को ट्रक में अमानवीय तरीके से लादकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। पशु प्रेमियों ने कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की।
Mathura Yamuna Expressway: Video of Buffaloes Being Transported in Cruel Conditions Goes Viral
वायरल ट्रक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Mathura Yamuna Expressway: राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पशु क्रूरता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रक के अंदर भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

राहगीर ने रिकॉर्ड किया वीडियो

बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के पुल से ट्रक के गुजरने के दौरान एक राहगीर की नजर वाहन में लदी भैंसों पर पड़ी। पशुओं को जिस तरह से एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर ले जाया जा रहा था, उसे देखकर राहगीर ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया।

आए दिन पशुओं के साथ होते है अमानवीय व्यवहार

स्थानीय निवासी बहादुर सिंह प्रधान का कहना है कि इस मार्ग से अक्सर पशुओं से भरे वाहन गुजरते हैं और कई बार इनमें क्षमता से अधिक पशुओं को लादे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका आरोप है कि वाहनों में पशुओं को पर्याप्त जगह और सुविधाएं नहीं दी जातीं, जिससे उन्हें सफर के दौरान काफी परेशानी होती है।

Mathura Yamuna Expressway: Video of Buffaloes Being Transported in Cruel Conditions Goes Viral
लाखों का नरसंहार, कोई दर्द सुनने वाला नहीं.. विभाजन विभीषिका पर CM योगी का तीखा हमला, बताया कैसे बना देश गुलाम

पुलिस प्रशासन से नियमित जांच कराने की मांग

हिंदूवादी नेता राकेश बंसल ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों की नियमित जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशुओं को इस तरह अमानवीय तरीके से ले जाना गंभीर मामला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर पशुओं को लेकर जाने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि पशु क्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com