SSC Stenographer 2025 Final Result: स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D का अंतिम परिणाम घोषित, 1715 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

SSC Stenographer Final Result 2025: SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम के अनुसार, 1715 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
SSC Steno Grade C And D Final rResult Out
कर्मचारी चयन आयोगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

SSC Steno Grade C And D Final rResult Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ग्रेड ‘डी’ परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 1715 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें ग्रेड ‘सी’ के 232 और ग्रेड ‘डी’ के 1483 अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए कोई रिजर्व या प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है।

1055 अभ्यर्थियों ने चुना फिक्स विकल्प

आयोग के अनुसार, इससे पहले 31 जुलाई को प्रथम चरण की अस्थायी आवंटन सूची (एफआरए) जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य किया गया। यह प्रक्रिया संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में 11 और 12 अगस्त को आयोजित हुई।

पहचान सत्यापन में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित मानते हुए अंतिम आवंटन में शामिल नहीं किया गया। अंतिम आवंटन प्रक्रिया में 1055 अभ्यर्थियों ने स्थायी यानी फिक्स विकल्प, जबकि 549 अभ्यर्थियों ने फ्लोट विकल्प चुना।

रिक्त सीटों के सापेक्ष 111 नए आवंटन

स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के कारण रिक्त हुई सीटों के सापेक्ष 111 नए आवंटन किए गए। इस तरह आयोग ने कुल 1715 अभ्यर्थियों का अंतिम आवंटन किया है।

कर्मचारी चयन आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थियों को विभागों का आवंटन उनकी मेरिट, ऑनलाइन भरी गई पदों की प्राथमिकता और स्लाइडिंग पहचान सत्यापन के दौरान चुने गए फिक्स या फ्लोट विकल्प के आधार पर किया गया है।

कई केंद्रीय विभागों में मिलेगा अवसर

ग्रेड ‘सी’ के चयनित अभ्यर्थियों को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, वित्त मंत्रालय के अधीन सीबीआईसी, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो, निर्वाचन आयोग, रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समेत विभिन्न विभागों में आवंटित किया गया है।

वहीं ग्रेड ‘डी’ के अभ्यर्थियों का आवंटन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, संसद कार्य मंत्रालय, सीबीआईसी, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, निर्वाचन आयोग, सीबीआई, डाक विभाग, ईपीएफओ, रेलवे बोर्ड और आयकर विभाग समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में किया गया है।

SSC Steno Grade C And D Final rResult Out
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर को बड़ा झटका! इलाहाबाद HC ने खारिज की जमानत याचिका

अभ्यर्थी ऐसे देखें जानकारी

अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी अंतिम परिणाम और आवंटन संबंधी जानकारी देखकर अपने चयनित विभाग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करने का विकल्प भी दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com