Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों की फिर जांच, SIT के रडार पर 12 एकड़ जमीन

Atiq Ahmed Benami Property: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की कथित बेनामी संपत्तियों की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। शिकायत पर गठित एसआईटी ने धूमनगंज क्षेत्र में करीब 12 एकड़ जमीन का पता लगाया है।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 26, 2026 | 01:06 PM

अतीक अहमद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SIT Investigation On Atiq Ahmed Benami Property: प्रयागराज में एक बार फिर माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों की तलाश तेज हो गई है। अधिवक्ता की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने विशेष जांच दल का गठन किया है, जिसने शुरुआती जांच में ही धूमनगंज क्षेत्र में करीब 12 एकड़ जमीन का पता लगाया है। आरोप है कि यह जमीन अतीक अहमद ने अपने करीबी मदन लाल भारतीय के नाम से खरीदी थी। करोड़ों रुपये मूल्य की इस संपत्ति की जांच अब प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की टीम कर रही है। वहीं कभी अतीक के साम्राज्य का प्रतीक रहा उसका कार्यालय आज खंडहर में तब्दील हो चुका है, जो उसके उत्थान और पतन की कहानी खुद बयां करता है।

प्रयागराज के कई इलाकों में था अतीक का दबदबा

संगम नगरी प्रयागराज में अपराध की दुनिया से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद का साम्राज्य अब धीरे-धीरे परत दर परत खुल रहा है। कभी प्रयागराज के कई इलाकों में अतीक का दबदबा था और उसके नाम का खौफ दिखाई देता था। लेकिन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और फिर उमेश पाल हत्याकांड के बाद घटनाक्रम तेजी से बदला। अतीक और उसके भाई अशरफ को जेल भेजा गया और मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय दोनों की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एक अधिवक्ता की शिकायत पर फिर से शुरू हुई जांच

इसके बाद अतीक की बेनामी संपत्तियों की तलाश शुरू हुई। उसके करीबी और राजमिस्त्री रहे हुबलाल ने भी पुलिस को कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज सौंपे थे। अब एक अधिवक्ता की शिकायत पर जिला प्रशासन ने फिर से जांच शुरू की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धूमनगंज क्षेत्र में मदन लाल भारतीय के नाम पर अतीक की बेनामी संपत्ति मौजूद है।

सम्बंधित ख़बरें

Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील

प्रयागराज में 1000 कोचिंग संस्थानों में सिर्फ 16 के पास फायर एनओसी, छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नए खुलासे होने के मिले संकेत!

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मनीष शांडिल्य, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्र, पीडीए सचिव विनीत सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक सिंह समेत कई अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष जांच दल गठित किया गया। जांच दल ने महज दो दिनों की पड़ताल में लगभग 12 एकड़ भूमि का पता लगाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। अब इस जमीन के स्वामित्व और खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

योगी सरकार की कार्रवाई में चला बुल्डोजर

कभी अतीक अहमद के रसूख और ताकत के सबसे बड़ा प्रतीक प्रयागराज में उसकी संपत्ति से उसका कार्यालय संचालित होता था और कहा जाता है कि कई अधिकारी एवं प्रभावशाली लोग उससे मिलने पहुंचते थे। समय बदला, सत्ता बदली और हालात भी बदल गए। मायावती सरकार के दौरान इस भवन पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन बाद में यह फिर खड़ा हो गया।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद योगी सरकार की कार्रवाई में बुल्डोजर चला और यह इमारत जमींदोज कर दी गई। आज यह खंडहर इस बात की गवाही दे रहा है कि अपराध से खड़ा किया गया साम्राज्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत एक दिन निश्चित होता है।

फिलहाल विशेष जांच दल अतीक अहमद से जुड़ी अन्य संभावित बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल कर रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रयागराज में माफिया के आर्थिक साम्राज्य से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

Sit probes atiq ahmed alleged benami properties prayagraj 12 acres land scanner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 12:05 PM

Topics:  

  • Atiq Ahmad
  • Prayagraj
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.