Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS

Prayagraj Poster War: यूपी में राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया। झारखंड छात्रों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाते पोस्टर चर्चा में हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 08, 2026 | 11:01 AM

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश में शनिवार को राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया। एक ओर तो कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए तो है। तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में राहुल गांधी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इन पोस्टर्स ने प्रयागराज में सियासी हलचल मचा दी है।

इन विवादित पोस्टर्स में राहुल गांधी पर झारखंड से जुड़े मुद्दे को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आज होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से पहले, शहर में कई जगहों पर झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

प्रयागराज में लगे पोस्टर

एक पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है – “नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है… प्रयागराज वाव…झारखंड छी।”

सम्बंधित ख़बरें

Kanwar Yatra 2026: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, हिंडन से मेरठ तक करेंगे हवाई सर्वेक्षण

New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर

Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स (सौजन्य-एक्स)

झारखंड जाने से क्यों घबराए?

एक पोस्टर में लिखा है, “जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?” दूसरे पोस्टर में पूछा गया है, “जब झारखंड के छात्र न्याय मांग रहे हैं, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?”

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स (सौजन्य-एक्स)

कब आओगे मेरे राहुल

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, “कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।” इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर भी है।

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स (सौजन्य-एक्स)

पोस्टर में किसी पार्टी का नाम नहीं

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से ठीक पहले सामने आए इन विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि रातों-रात यह पोस्टर लगाए गए है। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी भी संगठन, व्यक्ति या किसी पॉलिटिकल पार्टी का नाम नहीं लिखा है।

#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Posters criticising Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi over the Jharkhand students’ protest have been put up at various places across the city ahead of his “Chhatron Ki Goonj” programme today pic.twitter.com/7PQiCVo9Lf — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026

यह भी पढ़ें – संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल

प्रयागराज में सियासी हलचल तेज

इस कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी कि आखिर यह पोस्टर किसने लगवाए है। फिलहाल, इन पोस्टरों को लेकर शहर भर में चर्चा तेज है और सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज हो गई है।

आपको जानकारी दें, कि राहुल गांधी आज यानी शनिवार 8 अगस्त को प्रयागराज में कांग्रेस के ‘गूंज’ कार्यक्रम के तहत यहां के छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं।

Rahul gandhi prayagraj visit poster war jharkhand students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Prayagraj
  • Rahul Gandhi
  • Uttar Pradesh
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.